{"_id":"9620b2be-ee1e-11e2-b9db-001e671f54a0","slug":"poor-suggu-hit-list-of-phobias","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुग्गू बेचारा, लिस्ट फोबिया का मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुग्गू बेचारा, लिस्ट फोबिया का मारा
Updated Tue, 16 Jul 2013 07:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारखंड में आपदा आई तो हाकिम को याद आया कि एक कंट्रोल रूम भी है। आनन फानन में सुग्गू तोते की कंट्रोल रूम में तैनाती हो गई। पर मानसून का महीना। झमाझम बरसात।
विज्ञापन
बैरी मन था कि एक जगह टिकता ही नहीं था। कभी कुल्लू मनाली की सैर पर निकल जाता था तो कभी हाकिम के दरबार में पहुंचकर पोस्टिंग-पोस्टिंग चिल्लाता। कंट्रोल रूम में धड़ाधड खबरें आ रही थीं।
विज्ञापन
हिंदी फिल्मों के विलेन की तरह आपदा एक के बाद एक नए-नए सितम ढा रही थी। सुग्गू तोते का मन बैचेन हो गया। आपदा प्रबंधन का पाठ पढ़ा हुआ था। इसलिए घबराया नहीं। एक लिस्ट बनाई। हाकिम तक पहुंच रखने वालों की।
विज्ञापन
इस लिस्ट में आपदा पीडि़त खोजे और कंट्रोल रूम से फरमान जारी हुआ कि पहले इन आपदा प्रभावितों को मदद पहुंचाई जाए। कंट्रोल रूम का फरमान भला कौन टालता।
मदद मिली तो लोगों ने पहुंच-संपर्क का लाभ लेकर हाकिम को बताया कि राहत मिल गई। हाकिम भी खुश की काम हो रहा है। सुग्गू तोता भी खुश। पोस्टिंग तो कहीं नहीं गई। पर इसमें बिन बुलाए एक अड़चन आ ही गई।
हाकिम के सिपहसालारों की लिस्ट भी अब सुग्गू तोते को बनानी पड़ रही है। एक लिस्ट बनती है तो दूसरी पर काम शुरू हो जाता है।