फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   poonam rawat become four hours Police station incharge in uttarkashi

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवसः 19 साल की ये लड़की बनी थाना इंचार्ज, अंदाज देखकर लोगों ने किया सैल्यूट

Thu, 12 Oct 2017 06:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Thu, 12 Oct 2017 06:13 PM IST
विज्ञापन
 poonam rawat become four hours Police station incharge in uttarkashi

जब चार घंटे के लिए पूनम रावत थाने की इंचार्ज बनी तो पुलिस की वर्दी में उन्हें देख सब दंग रह गए। इसके बाद उन्होंने जो किया उसे पढ़कर आप भी सलाम करेंगे।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर हीना गांव की पूनम रावत ने चार घंटे तक उत्तरकाशी थानाध्यक्ष का पदभार संभाला। इस दौरान उन्होंने दुकान में काम कर रहे एक नाबालिग बच्चे को उसके घर तक पहुंचाया। साथ ही बाल मजदूरी और शोषण के खिलाफ कोतवाली से लेकर नगर क्षेत्र में गश्त लगाकर दुकानदारों को जागरूक किया।
विज्ञापन


19 वर्षीय पूनम रावत ने सुबह 11 बजे उत्तरकाशी थाने में पहुंचकर थानाध्यक्ष महादेव उनियाल से चार घंटे का चार्ज संभाला। इसके बाद थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पूनम ने बाल मजदूरी और शोषण के खिलाफ एक नाटिका में कोतवाली प्रभारी की भूमिका निभाई। इस दौरान उन्होंने एक कोतवाल के अंदाज में दुकान में काम कर रहे एक नाबालिग बच्चे को उसके घर तक पहुंचाने का काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

समाज सुधारक बनना चाहती है पूनम

 poonam rawat become four hours Police station incharge in uttarkashi

इसके बाद पूनम थानाध्यक्ष के वाहन में नगर क्षेत्र की गश्त पर निकली। उनके साथ एक सिपाही भी रहा, जहां उन्होंने जीजीआईसी के बाहर खुली दुकानों में बेचे जा रहे तंबाकू और गुटके आदि को लेकर दुुकानदारों को चेतावनी दी कि दुकान के सामने 18 वर्ष से कम बच्चों को गुटका व तंबाकू न बेचें। इस संबंध में दुकान के आगे एक बोर्ड भी लगाया जाए।

साथ ही उन्होंने पास के होटलों का भी जायजा लिया। उन्होंने दुुकानदारों को स्पष्ट कहा कि अगर दुकान में शराब परोसते हुए पकड़े गए या शराब बरामद होती है, तो कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद पूनम उत्तरकाशी कोतवाली लौटकर थानाध्यक्ष महादेव उनियाल को कार्यभार सौंपा।
 
 पूनम रावत उत्तरकाशी स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक की द्वितीय वर्ष की छात्रा है। उसके पिता विरेंद्र सिंह रावत की हिना गांव के पास दुकान है। मां गृहणी है। जबकि घर में उसकी दादी के अलावा दो छोटी बहनें और एक छोटा भाई है। पूनम बताती है कि भविष्य में वह समाज सुधारक बनना चाहती है। इसके लिए जो भूमिका उन्होंने थानाध्यक्ष के रूप में आज निभाई है, उसे वह भविष्य में पाना चाहती है। इसके लिए वह खूब मेहनत करेगी। 

बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना है लक्ष्य

 poonam rawat become four hours Police station incharge in uttarkashi

श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम और प्लान इंडिया के सहयोग से बालिकाओं में आत्म विश्वास जगाने के लिए अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर कोतवाली में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम के परियोजना प्रबंधक गोपाल थपलियाल ने बताया कि यह पहला मौका है, जब यहां किसी लड़की को एक दिन के लिए थानाध्यक्ष का चार्ज दिया गया है।

इसके लिए पुलिस मुख्यालय से विशेष अनुमति ली गई थी। इसका उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्र की बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। इस प्रकार के कार्यक्रमों से बालिकाओं का आत्मविश्वास बढ़ता है।

उन्होंने बताया कि विगत वर्ष तीन बालिकाओं को तीन गांव का प्रधान बनाया गया था। इस दौरान एसपी सुखवीर सिंह, थानाध्यक्ष महादेव उनियाल, कार्यक्रम समन्वयक अजय पंवार, शांति ठाकुर आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed