फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Polling workers reached Burayla and Udwana booth after

Dehradun News: 10 किमी पैदल चल बुरायला और उदांवा बूथ पर पहुंचे मतदानकर्मी

Fri, 19 Apr 2024 04:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
Polling workers reached Burayla and Udwana booth after
आज होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार देर शाम सभी पोलिंग पार्टियां अपने-अपने पोलिंग बूथ पर पहुंच गईं। सभी बूथ पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन




चकराता विधानसभा के उदांवा और बुरायला बूथ तक पहुंचने के लिए पोलिंग पार्टियों को 10 किमी, कावाखेड़ा बूथ के लिए छह और धामीज बूथ के लिए तीन किमी की दूरी तय करनी पड़ी। घोड़े खच्चरों से ईवीएम और अन्य सामान पहुंचाया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को पछवादून और जौनसार बावर की तीन विधानसभा चकराता, विकासनगर और सहसपुर में कुल 414048 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चकराता विधान सभा के लिए 122 पोलिंग पार्टियां बीते बुधवार को ही देहरादून से रवाना की गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन




बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे पार्टियां विश्राम स्थलों से पोलिंग बूथ के लिए रवाना हुईं। चकराता विधान सभा में मतदान संपन्न करने के लिए 237, सहसपुर में 211 और विकासनगर में 142 पोलिंग पार्टियों की ड्यूटी लगाई गई है। चकराता विधानसभा में 1,09,010, सहसपुर 1,87,475 और विकासनगर में 117563 मतदाता हैं।





सखी बूथ पर सभी मतदानकर्मी होंगी महिलाएं

कालसी। राजकीय प्राथमिक विद्यालय कालसी में सखी बूथ
बनाया गया है। जिसमें पीठासीन अधिकारी समेत सभी मतदानकर्मी महिलाएं होंगी। सुरक्षाकर्मी भी महिलाएं ही होंगी। बूथ को गुलाबी रंग के शामियाने से सजाया गया है। मतदान के लिए पहुंचने वाली महिलाओं के बच्चों के विश्राम की व्यवस्था की गई है। यहां खिलौने, गुब्बारे की भी व्यवस्था की गई है। बाल विकास अधिकारी अंजू बडोला ने बताया कि बूथ पर 244 मतदाता मतदान करेंगे। जिसमें महिला और पुरुष दोनों शामिल हैं। संवाद






बूथ पर 17 दिव्यांग मतदाता करेंगे मतदान



विकासनगर। प्राथमिक विद्यालय उदियाबाग में दिव्यांग बूथ बनाया गया है। इस बूथ पर 17 दिव्यांग मतदाता हैं। यहां मतदान कक्ष तक पहुंचने के लिए रैंप हैं। बीएलओ आशा देवी ने बताया कि बूथ पर कुल 1240 मतदाता हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed