फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Polling parties 122 booths

Dehradun News: 122 बूथों के लिए दो दिन पूर्व रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Mon, 15 Apr 2024 05:22 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
Polling parties 122 booths
पहाड़ के दुर्गम क्षेत्रों के लोगों के भी वोट डलवाने के लिए पोलिंग पार्टियों को दो दिन पहले रवाना होना होता है। चकराता विस क्षेत्र में ऐसे 122 बूथ हैं जिन तक गाड़ियों का पहुंच पाना मुश्किल होता है। इन बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां 17 अप्रैल को रवाना कर दी जाएंगी। पैदल जाने वाली ये पार्टियां 18 अप्रैल को बीच में रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन 19 को लोगों के वोट डलवाएंगी।
विज्ञापन

देहरादून जिले में टिहरी और हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के करीब 1880 बूथ हैं। इन बूथों में चकराता विधानसभा क्षेत्र के 122 बूथ ऐसे हैं, जो पहाड़ों पर हैं। उन तक पहुंचने के लिए दुर्गम रास्ते हैं जिन पर केवल पैदल चला जा सकता है। पैदल भी जाते समय चढ़ना पड़ता है और लौटते समय उतरना पड़ता है। किसी-किसी बूथ के लिए बिलकुल खड़ी चढ़ाई है। ऐसे में वहां तक पहुंचने में बहुत समय लगता है। पोलिंग पार्टियों को भी वहां तक पहुंचने के लिए पैदल ही रास्ता तय करना पड़ता है। प्रशासन ने उन बूथों के लिए तैयारी पूरी कर ली है। दो दिन बाद पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी। इन पार्टियों में पीठासीन अधिकारी के साथ मतदानकर्मी और सुरक्षा कर्मी भी रहेंगे।
विज्ञापन

----
210 वोट के लिए 10 किमी पैदल जाएगी पार्टी
तहसील क्षेत्र के उदांवा गांव स्थित मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए पोलिंग पार्टी को 10 किलोमीटर कच्चे और पथरीले रास्ते पर चलना पड़ता है। ईवीएम सहित अन्य चुनाव सामग्री घोड़े और खच्चरों पर लादकर मतदान केंद्र तक पहुंचाई जाती है। इस बार भी उदांव गांव के 210 मतदाताओं को मतदान करवाने के लिए पाेलिंग पार्टी 10 किमी की दूरी पैदल नापेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
चकराता विधानसभा क्षेत्र के 122 बूथ दुर्गम पहाड़ियों पर हैं। इन बूथों पर निर्धारित समय और तारीख पर मतदान कराने के लिए 17 अप्रैल को पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी जाएंगी। - बीर सिंह बुदियाल, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed