फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Politics of Uttarakhand: After BJP National President, now former Union Minister Dr. Ramesh Pokhriyal Nishank met Governor

उत्तराखंड की सियासत: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के बाद अब राज्यपाल से मिले पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक

Sun, 06 Mar 2022 01:28 PM IST
रेनू सकलानी न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 06 Mar 2022 01:28 PM IST
सार

हरिद्वार सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक ने कुछ दिन पहले नड्डा से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बारे में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।

विज्ञापन
Politics of Uttarakhand: After BJP National President, now former Union Minister Dr. Ramesh Pokhriyal Nishank met Governor
राज्यपाल से मिले डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने उत्तराखंड राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से मुलाकात की।  इससे पहले डॉ. निशंक ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी शिष्टाचार भेंट की थी। उनकी इस भेंट के सियासी मायने टटोले गए थे।

विज्ञापन


राज्य की प्रगति एवं विकास को लेकर हुई चर्चा 

नई दिल्ली से देहरादून लौटने के बाद डॉ. निशंक शनिवार को राजभवन पहुंचे। वहां उन्होंने राज्यपाल से शिष्टाचार मुलाकात के दौरान कोविड कॉल के दौरान लिखी एम्स में एक जंग लड़ते तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की पुस्तकें भेंट की। इस दौरान राज्यपाल और डॉ. निशंक के बीच राज्य की प्रगति एवं विकास सहित कई अहम विषयों पर चर्चा भी हुई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Assembly Election: 10 मार्च को मिलेंगे इन 10 चर्चित सवालों के जवाब, नतीजे खोलेंगे कई राज, किसके सिर सजेगा का ताज
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते दिनों नड्डा से हुई निशंक की मुलाकात को लेकर कई कयास लगाए गए। कहा गया कि 10 मार्च को भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला कांटे का रहा तो निशंक की भूमिका अहम हो सकती है। इसे प्रदेश भाजपा में नेतृत्व परिवर्तन से जोड़कर भी देखा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed