{"_id":"635a6171e4fd1b0f746a5ee8","slug":"politics-ministers-mps-and-mlas-will-take-charge-23-lost-seats-uttarakhand-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Politics: हारी हुई 23 विस सीटों का जिम्मा संभालेंगे मंत्री, सांसद और विधायक, 28 को भाजपा की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Politics: हारी हुई 23 विस सीटों का जिम्मा संभालेंगे मंत्री, सांसद और विधायक, 28 को भाजपा की बैठक
Thu, 27 Oct 2022 04:19 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 27 Oct 2022 04:19 PM IST
सार
28 अक्तूबर शुक्रवार को प्रदेश पदाधिकारियों की एक अहम बैठक होगी, जिसमें प्रवास कार्यक्रम बनाए जाएंगे। पार्टी ने बूथ प्रबंधन को लेकर अलग-अलग रणनीति बनाई है। बूथों को दो श्रेणियों में बांटा गया है।
विज्ञापन
भाजपा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव में भाजपा की हारी हुई 23 विधानसभा सीटों पर पार्टी की स्थिति को मजबूत बनाने के लिए सरकार के मंत्रियों, सांसदों व विधायकों को जिम्मा सौंपा जाएगा। इसके लिए इन सभी दिग्गजों को जिलों, विधानसभा क्षेत्रों और मंडलों में प्रवास करना होगा। संगठन इन सभी प्रवास कार्यक्रम जल्द जारी करेगा।
विज्ञापन
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के मुताबिक, 28 अक्तूबर को प्रदेश पदाधिकारियों की एक अहम बैठक होगी, जिसमें प्रवास कार्यक्रम बनाए जाएंगे। बता दें कि केंद्रीय नेतृत्व के स्तर पर भी हारी हुई लोकसभा सीटों की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्रियों को सौंपी गई है। इसी तर्ज पर प्रदेश भाजपा 2022 विधानसभा चुनाव में हारी हुई 23 विधानसभा सीटों पर सरकार के मंत्रियों को झोंकेगी।
विज्ञापन
हारे हुए बूथों की भी दी जाएगी जिम्मेदारी
विस चुनावों में हारे हुए बूथों की भी पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। पार्टी ने बूथ प्रबंधन को लेकर अलग-अलग रणनीति बनाई है। बूथों को दो श्रेणियों में बांटा गया है। उन बूथों पर पार्टी ज्यादा ताकत झोंकेगी जिनमें वह तीसरे स्थान पर रही। उसके बाद उसकी प्राथमिकता वे बूथ होंगे जिनमें वह दूसरे स्थान पर थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: पत्थर युद्ध देख थम गईं लोगों की सांसें, रणबाकुंरों ने की एक-दूसरे पर पत्थरों की बौछार, तस्वीरें
जिलाध्यक्षों की घोषणा भी जल्द होगी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि 19 सांगठनिक जिलों के अध्यक्षों के नाम केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिए गए हैं। जल्द उनके नामों की घोषणा हो जाएगी।