फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   politician makes police horse shaktiman celebrity

देखिए, कैसे पुलिस का एक आम घोड़ा 'शक्तिमान' बन गया 'सेलिब्रिटी'

Wed, 13 Jul 2016 08:38 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 13 Jul 2016 08:38 AM IST
विज्ञापन
politician makes police horse shaktiman celebrity
police horse shaktiman become celebrity - फोटो : amar ujala

14 मार्च 2016 को भाजपा की विधानसभा के सामने हुई भाजपा की रैली में कुछ ऐसा हुआ कि पुलिस के सामान्य घोड़े को सेलिब्रिटी की तरह ट्रीटमेंट दिया जाने लगा। आइए जानते हैं क्या था पूरा मामला...

विज्ञापन

देखिए, कैसे पुलिस का एक आम घोड़ा 'शक्तिमान' बन गया 'सेलि‌ब्रिटी'

politician makes police horse shaktiman celebrity
police horse shaktiman - फोटो : file photo

भाजपा विधानसभा कूच के दौरान 14 मार्च को पुलिस के घोड़े शक्तिमान की टांग टूट गई थी। शक्तिमान के घायल होने की वजह भाजपा विधायक गणेश जोशी द्वारा उस पर हमला बताया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

देखिए, कैसे पुलिस का एक आम घोड़ा 'शक्तिमान' बन गया 'सेलि‌ब्रिटी'

politician makes police horse shaktiman celebrity
पुलिस का घोड़ा शक्तिमान - फोटो : file photo

शक्तिमान पर हमला करते हुए विधायक गणेश जोशी की तस्वीरें वायरल हो गई थीं। इसे देश दुनिया में खूब देखा गया था। इस मामले में भाजपा विधायक पर मुकदमा कायम है। इसके बाद देश दुनिया से शक्तिमान के लिए दुआओं का दौर चला और भाजपा विधायक गणेश जोशी को काफी भर्त्सना झेलनी पड़ी।

विज्ञापन

देखिए, कैसे पुलिस का एक आम घोड़ा 'शक्तिमान' बन गया 'सेलि‌ब्रिटी'

politician makes police horse shaktiman celebrity
शक्तिमान - फोटो : file photo

शक्तिमान के इलाज के लिए अमेरिका से डॉक्टर बुलाए गए। गैंगरीन फैलने से बचने के लिए घायल टांग को काटना पड़ा था। उसकी जगह नई टांग लगाई गई लेकिन इन सबके बावजूद शक्तिमान को बचाया नहीं जा सका।

देखिए, कैसे पुलिस का एक आम घोड़ा 'शक्तिमान' बन गया 'सेलि‌ब्रिटी'

politician makes police horse shaktiman celebrity
पुलिस का घोड़ा शक्तिमान - फोटो : file photo

टांग के इलाज के लिए एनेस्थीसिया देने के दौरान शक्तिमान हमेशा के लिए सो गया। इसके बाद शक्तिमान को सम्मान देने की राजनीति शुरू हुई। शक्तिमान की मौत एक बार फिर सुर्खी बनी।

देखिए, कैसे पुलिस का एक आम घोड़ा 'शक्तिमान' बन गया 'सेलि‌ब्रिटी'

politician makes police horse shaktiman celebrity
उपचार के दौरान घोड़े को उठाती टीम। - फोटो : file photo

उत्तराखंड की कांग्रेस की सरकार ने शक्तिमान को सम्मान देने की बात कहते हुए राजधानी देहरादून के रिस्पना चौक पर शक्तिमान की प्रतिमा लगाने का फैसला लिया।

देखिए, कैसे पुलिस का एक आम घोड़ा 'शक्तिमान' बन गया 'सेलि‌ब्रिटी'

politician makes police horse shaktiman celebrity
पुलिस का घोड़ा शक्तिमान - फोटो : file photo

रिस्पना चौक का नाम शक्तिमान चौक रखने का फैसला लिया गया। पुलिस ने भी अस्तबल के बाहर शक्तिमान की प्रतिमा लगाने की तरफ अपने कदम बढ़ा दिए। पुलिस लाइन की प्रतिमा करीब दस दिन पहले बनकर तैयार हो गई थी, जबकि रिस्पना पुल की प्रतिमा को तीन दिन पहले स्थापित किया गया। एमडीडीए को उसके सौंदर्यकरण की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

देखिए, कैसे पुलिस का एक आम घोड़ा 'शक्तिमान' बन गया 'सेलि‌ब्रिटी'

politician makes police horse shaktiman celebrity
बेजुबान 'शक्तिमान' - फोटो : file photo

इसी दौरान शक्तिमान की प्रतिमा लगाने को लेकर सोशल मीडिया पर विरोध होने लगा। चर्चाएं होने लगीं कि सरकार उत्तराखंड की महान विभूतियों को छोड़कर घोड़े की प्रतिमा लगा रही है जो कि गलत है। गौरतलब है कि उत्तराखंड राज्य आंदोलन के आंदोलनकारियों को सम्मान देने की मांग उत्तराखंड में होती रही है। माना जा रहा है ‌प्रतिमा अनावरण के बाद किसी विवाद से बचने के लिए सीएम ने प्रतिमा अनावरण से पीछे कदम पीछे खींचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed