फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Policy will be amended to promote startups, All departments in the state will choose innovation idea

Startups Policy: सभी विभाग करेंगे नवाचार आइडिया का चयन, स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए नीति में होगा संशोधन

Thu, 07 Jul 2022 03:32 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 07 Jul 2022 03:32 PM IST
सार

देश में आने वाले समय में आइडिया चयन के लिए बड़े स्तर पर कार्यक्रम किया जाएगा। जिसमें बेहतर नवाचार आइडिया को चयनित कर मान्यता दी जाएगी। सरकार की ओर से स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए नीति में संशोधन करने की तैयारी है। 

विज्ञापन
Policy will be amended to promote startups, All departments in the state will choose innovation idea
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए सरकार नीति में संशोधन कर रही है। अब उद्योग विभाग के साथ उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा, कृषि, उद्यान, कौशल विकास समिति समेत अन्य विभाग भी अपने-अपने क्षेत्र में नवाचार आइडिया का चयन करेंगे।

विज्ञापन


उद्योग सचिव डॉ.पंकज कुमार पांडेय ने कहा कि अभी तक उद्योग विभाग के माध्यम से स्टार्टअप के लिए नवाचार आइडिया की तलाश की जा रही है। सरकार की ओर से स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए नीति में संशोधन करने की तैयारी है। जिसमें सभी विभागों के माध्यम से अपने-अपने क्षेत्रों में नवाचार आइडिया का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रदेश में आने वाले समय में आइडिया चयन के लिए बड़े स्तर पर कार्यक्रम किया जाएगा। जिसमें बेहतर नवाचार आइडिया को चयनित कर मान्यता दी जाएगी। टाई के अध्यक्ष श्रीप्रकाश ने कहा कि नवाचार उद्यमियों को स्टार्टअप में आगे बढ़ने के टिप्स दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा इंडियन एंजल नेटवर्क के उपाध्यक्ष सनड्रो स्टेफिन, रक्षा समन्वयक कर्नल वीएस रावत, चाय सूटा बार के संस्थापक अभिनव दुबे समेत अन्य विशेषज्ञों ने आइडिया को बिजनेस में स्थापित करने के मंत्र दिए। उत्तराखंड के पहले स्टार्टअप सनफॉक्स टेक्नोलॉजी के संस्थापक रजन जैन ने भी अपने अनुभव साझा किए।

ये भी पढ़ें...Threat: काली सेना के संस्थापक को मिली हत्या की धमकी, नुपुर शर्मा के समर्थन में किया था वीडियो पोस्ट 

दुबे ने किया 11-11 हजार रुपये देने का एलान

चाय सूट्टा बार के संस्थापक अभिनव दुुबे ने अपनी ओर से स्टार्टअप ग्रैंड चैलेंज पुरस्कार के विजेताओं को 11-11 हजार रुपये देने का एलान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed