इस बेशकीमती जड़ी के अवैध धंधे को रोकने के लिए नीति बनाएगी सरकार, फायदे जानकर चौंक जाएंगे
उत्तराखंड में बेशकीमती कीड़ा जड़ी के दोहन के लिए सरकार नीति बनाएगी। इस जड़ी के फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे।
जड़ी-बूटी के दोहन के लिए लाइसेंस देने के साथ ही परमिट की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही सरकार कीड़ा जड़ी की मार्केटिंग को विकसित करेगी। नीति बनने के बाद कीड़ा जड़ी को उत्तराखंड से बाहर दूसरे राज्यों में ले जाने पर स्थानीय लोगों को चेकिंग का डर नहीं रहेगा।
प्रदेश में अभी तक कीड़ा जड़ी के लिए कोई नीति निर्धारित नहीं है। इस जड़ी-बूटी का दोहन करने के लिए परमिट की व्यवस्था नहीं है। जड़ी-बूटी उत्पादक किसानों ने प्रदेश सरकार से नीति बनाकर विपणन की व्यवस्था व कीमत निर्धारित करने की मांग उठाई थी।
इस पर शासन स्तर पर कार्रवाई शुरू हो गई है। अपर मुख्य सचिव रणबीर सिंह की अध्यक्षता में वन विभाग, भेषज व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक में कीड़ा जड़ी के दोहन को लेकर चर्चा की गई।
एसीएस ने कहा कि प्रदेश में कीड़ा जड़ी का दोहन हो रहा है। लेकिन परमिट की व्यवस्था नहीं है और ही लाइसेंस दिया जाता है। यदि कोई व्यक्ति कीड़ा जड़ी को एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाता है तो उसे रास्ते में ही पकड़ जाता है।
अब कीड़ा जड़ी के दोहन के लिए लाइसेंस व परमिट की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही रवन्ना भी पूरी प्रक्रिया के अनुसार ही दिया जाएगा। सरकार कीड़ा जड़ी के लिए मार्केटिंग को भी विकसित करेगी।
किस काम आती है
वर्ष 2015-16 में 44952 क्विंटल जड़ी-बूटी का विपणन
प्रदेश की रामनगर, बीबीवाला, टनकपुर मंडी समितियों से जड़ी-बूटियों का सबसे ज्यादा विपणन होता है। उत्तराखंड वन विकास निगम, भेषज इकाई, कुमाऊं मंडल विकास निगम, गढ़वाल मंडल विकास निगम, वन पंचायत के माध्यम से जड़ी-बूटियों का विपणन किया जाता है। वर्ष 2015-16 में 44952 क्विंटल जड़ी-बूटी का विपणन किया। जिससे कीमत करीब 47 करोड़ 44 लाख रुपये है।
किस काम आती है
इस फंगस में प्रोटीन, पेपटाइड्स, अमीनो एसिड, विटामिन बी-1, बी-2 और बी-12 जैसे पोषक तत्व बहुतायत में पाए जाते हैं। ये तत्काल रूप में ताकत देते हैं। इसलिए एथलीट खिलाड़ियों द्वारा विशेष तौर पर इसका सेवन किया जाता है। ये एक तरह का प्राकृतिक स्टीरॉयड है, जो डोपिंग टेस्ट में भी पकड़ में नहीं आता है।
चीन और तिब्बत में परंपरागत चिकित्सा पद्धति में इसका उपयोग किया जाता है। फेफड़ों और किडनी के इलाज में इसे जीवन रक्षक दवा माना गया है। यौन उत्तेजना बढ़ाने में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। सांस और गुर्दे की बीमारी में भी इसका उपयोग किया जाता है और शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है।
