{"_id":"cb216ae75857b70b243de60570550d79","slug":"policemen-rescued-man-from-flow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस वालों ने बचाई रपटे में फंसे युवक की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस वालों ने बचाई रपटे में फंसे युवक की जान
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 22 Aug 2015 01:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देर रात रपटे के तेज बहाव में बहे रेस्टोरेंट मालिक को दो पुलिस कर्मचारियों ने बचा लिया। मौत के मुंह से निकलने के बाद युवक घबरा गया था। बृहस्पतिवार देर रात उसे प्रेमनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से शुक्रवार सुबह उसे छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
बाइक समेत था बहा
देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र के उम्मेदपुर निवासी गौरव (27) सेलाकुई में रेस्टोरेंट चलता है। बृहस्पतिवार देर रात बारिश के बीच वह बाइक से गांव जा रहा था। रामगढ़ के पास रपटे में अचानक पानी आने से वह बाइक समेत बह गया।
विज्ञापन
रात में एक बजे के करीब सूचना मिलते ही चीता मोबाइल में शामिल सोहन सिंह और मोहम्मद इकरार घटनास्थल पर पहुंच गए। चौकी प्रभारी पीडी भट्ट के साथ ग्रामीण भी वहां आ गए।
विज्ञापन
आधे घंटे तक चला रेस्क्यू
करीब आधे के घंटे के बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से गौरव को बचा लिया। गौरव के बदहवाश हालत में होने के कारण रात में ही उसे प्रेमनगर अस्पताल भेजा गया। बाद में उसकी बाइक को निकाला गया। पुलिस का कहना है कि रपटे में अचानक पानी आने से हादसा हुआ।