फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police woman hold on duty getting hungry

खाली पेट ड्यूटी पर डटी रही महिला पुलिसकर्मी

Wed, 23 Oct 2013 12:19 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 23 Oct 2013 12:19 AM IST
विज्ञापन
police woman hold on duty getting hungry

सुहागिन को त्योहार करवा चौथ, जिसकी तैयारी के लिए महिलाएं बाजार में खरीदारी में जुटी हुई हैं। वहीं कई सुहागिनें ऐसी हैं, जो इन सुहागिनों की सुरक्षा के लिए सुबह से शाम तक ड्यूटी निभा रही हैं।

विज्ञापन


उत्तराखंड पुलिस और होमगार्ड में तैनात पुलिस की महिला जवान करवा चौथ के दिन भी ट्रैफिक, थाने, चौकी संभालती नजर आईं। आखिर में जब सबने करवा चौथ मनाया, तो उसके बाद उन्होंने अपने घर पहुंचकर परिवार की ड्यूटी निभाई।
विज्ञापन


पढें, पति चाहे पिंड छुड़ाना, पत्नी सात जन्मों का साथ
विज्ञापन
विज्ञापन


जवान हमेशा ड्यूटी पर
होली हो या दीपावली, 15 अगस्त हो या 26 जनवरी, कोई भी पर्व-त्योहार हो पुलिस के जवान हमेशा ड्यूटी करते नजर आते हैं। महिला जवान भी हमेशा ड्यूटी पर रहती हैं, लेकिन करवा चौथ पर हमेशा उनकी छुट्टी की मांग रहती है, लेकिन फिर भी उनको रियायत नहीं मिलती।


पढें, कांग्रेस ड्रग और सैक्स रैकेट में फंसाना चाहतीः रामदेव


दो बजे से रात आठ बजे तक ड्यूटी
मंगलवार को पलटन बाजार में भी ऐसा ही नजारा दिखा। जब ड्यूटी से पहले कुछ महिला पुलिसकर्मी मेहंदी की दुकान में पहुंची, तो सभी चौंक गए। मगर जैसे ही महिलाओं ने मेहंदी लगाने की बात कही, तो मेहंदी के कारीगरों ने मेहंदी लगानी शुरू कर दी।

उत्तराखंड होमगार्ड में तैनात अनीता ने कहा कि हर साल करवा चौथ पर छुट्टी मिलने की आशा रहती है, लेकिन अंत में नहीं मिल पाती। उन्होंने कहा कि दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक ड्यूटी करनी है इसलिए पहले ही मेहंदी लगवा रहे हैं। किसी भी त्यौहार पर छुट्टी लेते हैं, तो सैलरी काट दी जाती है।

पढें, करवाचौथ पर इश्क की चांदनी में डूबा दून

करवा चौथ पर छुट्टी करने की मांग
वहीं कुसुमलता ने कहा कि कई बार मीटिंग में भी महिला कर्मचारियों ने करवा चौथ पर छुट्टी करने की मांग उठाई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

करवाचौथ के दिन चांद आठ बजे निकले या 10 बजे, हमें तो ड्यूटी पूरी कर के ही घर जाना है। उसके बाद ही पूजा होगी और उसके बाद ही खाना बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed