फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   New Year 2024 Dehradun Police wished to reduce crime with an age old trick

New Year 2024: देहरादून पुलिस ने बरसों पुराने टोटके से की अपराध कम होने की कामना, जानें क्या है यह टोटका

Tue, 02 Jan 2024 03:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 02 Jan 2024 03:56 PM IST
सार

पुलिस में यह मान्यता दशकों नहीं बल्कि एक सदी से पुरानी बताई जाती है। हर साल एक जनवरी मुकदमा अपराध संख्या की शुरुआत होती है।

विज्ञापन
New Year 2024 Dehradun Police wished to reduce crime with an age old trick
एसएसपी अजय सिंह - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

नए साल की शुरुआत सभी नए संकल्पों और कामनाओं के साथ करते हैं। इसमें पुलिस विभाग भी अपराध कम करने के लिए एक बरसों पुराने टोटके का सहारा लेती है। थानों में पहला मुदकमा गुडवर्क में दर्ज किया जाता है। माना जाता है कि अपराधिक घटना का पहला मुकदमा हुआ तो पुलिस को पूरे साल अपराध से जूझना पड़ेगा। इस बार भी दून पुलिस ने इस बरसों पुराने टोटके से ही वर्ष 2024 की शुरुआत की।

विज्ञापन


पहले नंबर पर पुलिस आमतौर पर किसी घटना को दर्ज करने बचती है। इसके लिए करीब 10 दिन पहले से ही तैयारियां शुरू हो जाती हैं। क्षेत्र के आदतन अपराधियों की ढूंढ खोज शुरू हो जाती है। ताकि, एक जनवरी को इनके खिलाफ गैंगस्टर या गुंडा एक्ट में मुकदमा दर्ज किया जा सके। यही नहीं क्षेत्र में अवैध शराब या नशे के धंधे में लिप्त लोगों पर भी नजर रखनी शुरू कर दी जाती है। इससे उन्हें भी एक जनवरी को पकड़कर जेल की राह दिखाई जा सके। इसी तरह से सोमवार को साल के पहले दिन विभिन्न थानों में मुकदमा अपराध संख्या में गुडवर्क ही दर्ज किए गए।
विज्ञापन


Srinagar Garhwal: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर कार और स्कूटी की हुई भिड़ंत, हादसे में किशोर की गई जान
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें डोईवाला पुलिस ने 26 ग्राम स्मैक के साथ चपटू नाम के युवक को गिरफ्तार किया। सहसपुर ने 11 ग्राम स्मैक में अकलीम नाम के तस्कर को दबोचा। सहसपुर में ही हैप्पी नाम के युवक से 252 ग्राम चरस बरामद कर उसे गिरफ्तार किया। पटेलनगर पुलिस ने 120 पव्वे बरामद कर आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर खाता खोला। सेलाकुई ने एक युवक के पास से 96 पव्वे पकड़े। रायवाला पुलिस ने भी 65 पव्वे देसी शराब के पकड़े। ऋषिकेश पुलिस ने भी 50 पव्वे बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया। उधर, सहसपुर पुलिस ने सभावाला क्षेत्र में पांच लीटर कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर तीसरा मुकदमा दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed