{"_id":"65939f07a6794b5799064939","slug":"car-and-scooter-collide-scooter-rider-dies-in-accident-srinagar-garhwal-uttarakhand-news-in-hindi-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar Garhwal: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर कार और स्कूटी की हुई भिड़ंत, हादसे में किशोर की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar Garhwal: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर कार और स्कूटी की हुई भिड़ंत, हादसे में किशोर की गई जान
Tue, 02 Jan 2024 11:12 AM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
Published by: रेनू सकलानी
Updated Tue, 02 Jan 2024 11:12 AM IST
सार
बिजनौर निवासी साहिल (17) देर शाम किसी काम से श्रीनगर आया हुआ था। रात को लौटते समय उफल्डा के समीप पहुंचते ही उसकी स्कूटी सामने से आ रही आल्टो कार से जा टकराई। इस हादसे में साहिल की जान चली गई।
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीनगर कोतवाली क्षेत्र के ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर उफल्ड़ा के समीप कार और स्कूटी में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूटी सवार किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। निजी वाहन से बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती करवाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मूल रूप से बिजनौर निवासी साहिल (17) पुत्र अकरम कीर्तिनगर में सब्जी की दुकान चलाता है। देर शाम वह किसी काम से श्रीनगर आया हुआ था। रात को लौटते समय उफल्डा के समीप पहुंचते ही उसकी स्कूटी सामने से आ रही आल्टो कार से जा टकराई। जिसमें साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने निजी वाहन से उसे बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती करवाया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...New Year Celebration: खूब छलके जाम... 30 करोड़ की शराब गटक गए लोग, आबकारी विभाग की भी हुई खूब चांदी
विज्ञापन
श्रीनगर कोतवाल विनोद गुसांई ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर कार चालक को हिरासत में लिया है। लिखित तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।।