फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Police will start emergency Number Dial 112 before Diwali 2018

आपातकालीन सेवाओं के लिए अब डायल करें 112, एक कॉल पर तुरंत होगा हर समस्या का निदान

Sun, 28 Oct 2018 09:53 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 28 Oct 2018 09:53 AM IST
विज्ञापन
Police will start emergency Number Dial 112 before Diwali 2018
phone

डायल 112 को आप अच्छी तरह याद कर लीजिए, क्योंकि पुलिस, फायर और स्वास्थ्य से जुड़ी आपात सेवाएं पाने को अब यही नंबर डायल करना होगा। दीपावली से पहले राज्य के लोगों को यह तोहफा देने की तैयारी हैं।

विज्ञापन


देहरादून में बनाए गए कंट्रोल रूम से पुलिस के 130 वाहन जोड़े गए हैं, जो प्रत्येक कॉल पर संबंधित विभागाें से समन्वय बनाकर दौड़ेेंगे। पुलिस से जुड़ी आपात सेवाओं के लिए अभी तक 100 नंबर, फायर के लिए 101 और स्वास्थ्य संबंधी इमरजेंसी के लिए 108 डायल किया जाता हैं।
विज्ञापन


मोदी सरकार ने आपात सेवाओं को देश भर में डायल 112 नंबर से जोड़ा हैं। अब आप 112 नंबर डायल कर तीनों महकमों से जुड़ी सेवाएं पा सकते हैं। केंद्र सरकार से मिले छह करोड़ 62 लाख 29 हजार रुपये से डायल 112 का कंट्रोल रूम देहरादून में बनकर तैयार हो गया है, जो प्रदेश भर से आने वाली सूचनाओं पर संबंधित विभागाें से समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्रवाई करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीस लाइन एक साथ करेंगी काम 

इसके लिए प्रदेश भर में पुलिस के 130 वाहनों को मोबाइल डेटा टर्मिनल लगाकर कंट्रोल रूम से जोड़ा गया हैं। इनमें थानों की जीप, चीता मोबाइल भी शामिल हैं। कंट्रोल रूम में इन तमाम वाहनाें की लोकेशन रहेगी।

जो भी वाहन घटनास्थल के आसपास होगा, उसे तत्काल मौके पर भेज दिया जाएगा। इसके अलावा डायल 112 योजना के  तहत 15 नई बोलेरो भी खरीदी है। यह गाड़ियां भी कंट्रोल रूम से जुड़ी है। डायल 112 को दीपावली से पहले राज्य में लागू करने की तैयारी हैं। 

कंट्रोल रूम में तीस फोन लाइन एक साथ काम करेंगी। वहीं आने वाली हर कॉल भी रिकार्ड होगी। ऐसे में कॉल मिस होने की शिकायतें ना के बराबर होंगी। बता दें कि अब तक 100 और 101 पर बिजी टोन मिलने की शिकायत मिलती रही हैं।

आपात सेवाओं के लिए डायल 112 का कंट्रोल रूम बनकर तैयार हो गया हैं। नवंबर के पहले सप्ताह में डायल 112 को लागू कर दिया जाएगा। इसी नंबर पर पुलिस, फायर और स्वास्थ्य महकमे से जुड़ी आपात सेवाएं उपलब्ध होंगी। कंट्रोल रूम में जल्द व्हाट्स एप के माध्यम से एसएमएस और वाइस रिकार्डिंग भी सुविधा मिलेगी। 
राम सिंह मीणा, अपर पुलिस महानिदेशक,  प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed