फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Police will deal strictly with those who disturb harmony

Dehradun News: सौहार्द बिगाड़ने वालों से सख्ती से निपटेगी पुलिस

Tue, 27 Jun 2023 12:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Police will deal strictly with those who disturb harmony
त्योहार को देखते हुए सीओ ने शांति समिति के सदस्यों के साथ की बैठक
विज्ञापन


ईद-उल-अजहा को लेकर पुलिस क्षेत्राधिकारी भास्कर शाह ने कोतवाली रोड स्थित वेडिंग प्वाइंट में शांति समिति की बैठक ली। उन्होंने लोगों से त्योहार को सौहार्दपूर्ण रूप से मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सौहार्द बिगाड़ने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। इस दौरान उन्होंने शांति समिति के सदस्यों से सुझाव भी लिए।

पुलिस क्षेत्राधिकारी ने कहा कि सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। त्योहार को देखते हुए पुलिस असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखे हुए हैं। माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने शांति समिति के लोगों से सहयोग की अपील की। कहा कि समिति से जुड़े लोग भी त्योहार को देखते हुए अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहे। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना दें।
विज्ञापन




सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से किसी धर्म विशेष के प्रति किसी भी प्रकार की प्रतिकूल टिप्पणी न करने तथा ध्वनि प्रदूषण का अनुपालन करने की हिदायत दी गई। सोशल मीडिया के माध्यम से किसी भी प्रकार की भ्रामक, काल्पनिक सूचनाओं के प्रेषण से परहेज कहने की हिदायत दी गई। परंपरागत तरीके से त्योहार को मनाने की अपील की गई। कुर्बानी बंद स्थान पर करने तथा कुर्बानी के पश्चात अवशेषों को बापर्दा ले जाने एवं निर्धारित स्थान पर नष्ट करने की हिदायत दी गई। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर संजय कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक भुवन पुजारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed