फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police will Action against illegal slaughterhouses

अवैध बूचड़खानों के खिलाफ होगी कार्रवाई : रावत 

Sat, 08 Apr 2017 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 08 Apr 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
police will Action against illegal slaughterhouses

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में अवैध बूचड़खानों के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है, जो आगे भी जारी रहेगी। स्थानांतरण एवं लोकायुक्त एक्ट के लिए सरकार संकल्पबद्ध है। करप्शन पर जीरो टोलरेंस नीति अपनाई जा रही है।

विज्ञापन


 रायपुर विधानसभा क्षेत्र के एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि एनएच 74 के मुआवजे घोटाले में कई अधिकारियों को निलंबित करने के साथ ही इसकी सीबीआई जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन


खनन माफि याओं के खिलाफ  लगातार कार्यवाही की जा रही है। वनकर्मी की हत्या में शामिल आरोपी को चार घंटे में गिरफ्तार किया गया। सीएम ने कहा कि वह कहते ही नहीं करते भी हैं। राज्य को स्वावलंबी बनाने के लिए रेवेन्यू के संसाधन विकसित करने होंगे। कोई भी काम असंभव नहीं है। बस नीयत होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमने सेवा के अधिकार को विस्तारित करते हुए बहुत सी अन्य सेवाओं को भी इसके अंतर्गत लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही एक टोल फ्री नंबर सार्वजनिक किया जाएगा, जहां कोई भी शिकायत या समस्या के बारे में बताए जाने पर दो घंटे के भीतर संबंधित व्यक्ति को अवगत करा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता मिशन को प्रदेश में मजबूती दी जाएगी।


पिछले दिनों सहस्रधारा रोड स्थित डंपिंग ग्राउंड में एक विशेष जैविक पदार्थ का छिड़काव किया गया, इससे वहां दुर्गंध से काफी हद तक मुक्ति मिली है। इस प्रयोग को अन्य स्थानों पर भी आजमाया जाएगा। वहीं नदियों की स्वच्छता के लिए भी गंभीरता से काम किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा राज्य में 100 जन औषधी केंद्र व एक सेंट्रल प्लास्टिक इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट की मंजूरी दी गई है। कार्यक्रम में विधायक हरबंस कपूर, गणेश जोशी, उमेश शर्मा काऊ आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed