{"_id":"61b8f01fac049a15bd451b15","slug":"police-training-course-will-be-amended-new-subjects-will-be-included-city-news-drn398786288","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में होगा संशोधन, शामिल होंगे नए विषय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में होगा संशोधन, शामिल होंगे नए विषय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। उत्तराखंड पुलिस के प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में संशोधन का निर्णय लिया गया है। पुराने पाठ्यक्रम में नए विषयों को जोड़ा जाएगा। इनमें महिलाओं और बच्चों से संबंधित विशेष अधिनियम, साइबर क्राइम, वीआईपी सुरक्षा, यातायात, सोशल मीडिया संबंधित पाठ्यक्रम शामिल किए जाएंगे। इसके साथ ही पुलिसकर्मियों को सॉफ्ट स्किल से संबंधित विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। ताकि, पर्यटकों के लिए सुरक्षित माहौल बनाया जा सके।
पुलिस ऑफिसर कांफ्रेंस के दूसरे सत्र में डीजीपी ने बताया कि वर्तमान में साइबर क्राइम और सोशल मीडिया की मॉनेटेरिंग पुलिस के लिए एक चुनौती है। इसका कारण है कि पुलिस पाठ्यक्रम में अभी पारंपरिक विषयों को ही पढ़ाया जा रहा है। आईपीसी, सीआरपीसी जैसे विषयों के साथ-साथ उन्हें स्पेशल अधिनियमों की जानकारी होना भी बेहद आवश्यक है। ताकि, इन मामलों में विवेचना को और मजबूत किया जा सके और पीड़ित को न्याय दिलाया जा सके। इसके लिए इन नए विषयों को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा।
---------------
यह भी हुए निर्णय
- कारागार, अभियोजन एवं पुलिस के बीच बेहतर समन्वय के लिए जेल, अभियोजन और जनपद प्रभारियों के साथ पुलिस मुख्यालय स्तर पर मासिक गोष्ठी आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
- जनता की शिकायतों के त्वरित निस्तारण करने के सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखने के लिए जनपद प्रभारियों को निर्देशित किया।
- डायल 112 की इमरजेंसी कॉल पर सभी जिलो का रिस्पांस टाइम की भी तुलना की जाएगी।
- जनता से सीधे संवाद करने वाली इकाईयों जिनमें ट्रैफिक, महिला हेल्प डेस्क, चीता पुलिस की दक्षता बढ़ाने पर भी विचार हुआ।
--------------------
पौड़ी, ऊधमसिंहनगर और अल्मोड़ा पुलिस को सराहा
कांफ्रेंस में पौड़ी पुलिस के ऑपरेशन कामधेनू, ऊधमसिंहनगर के मंदिर मस्जिदों के पास सीसीटीवी कैमरे लगवाने और अल्मोड़ा में लोक कला ऐंपण को बढ़ावा देने के प्रयासों को सराहा भी गया। अल्मोड़ा पुलिस कला को बढ़ावा देने के लिए कंप्यूटर क्लास भी संचालित कर रही है। अन्य जिलों केे भी इस तरह के अभियानों को अपनाने को कहा गया। इसके साथ ही पुलिसकर्मियों में तनाव कम करने के लिए उनके मानसिक स्वास्थ्य के लिए सभी जनपदों में मेडिटेशन कैंप आयोजित करने के निर्देश भी डीजीपी ने दिए।