फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Police tightened its grip on the Kuttu network from Saharanpur to Doon

Dehradun News: सहारनपुर से लेकर दून तक कूट्टू के नेटवर्क पर कसा पुलिस ने शिकंजा

Tue, 01 Apr 2025 01:19 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Police tightened its grip on the Kuttu network from Saharanpur to Doon
कुट्टू का आटे के व्यंजन खाने से लोगों के बीमार पड़ने की घटना के बाद पुलिस ने कुट्टू के पूरे नेटवर्क पर शिकंजा कसा है। पता चला है कि कुट्टू की मुख्य सप्लाई सहारनपुर के एक व्यापारी से हो रही थी। इसे देहरादून में विकासनगर का एक व्यापारी छोटी-छोटी दुकानों में वितरित करता है। इसका मुख्य गोदाम भी मेहूंवाला में बना हुआ है। इसी आधार पर पुलिस ने विकासनगर के व्यापारी से पूछताछ की। इसके बाद सहारनपुर के सप्लायर, पिसारी करने वाले चक्की मालिक और विकासनगर के व्यापारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी को भी दबिश देना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि देर रात तक मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा।
विज्ञापन




नवरात्र के पहले दिन व्रत रखने के बाद एक के बाद एक व्रतियों का अस्पताल में भर्ती होना शुरू हो गया। चारों ओर से सोमवार सुबह खबरें आईं कि सैकड़ों लोगों को विभिन्न अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पता चला कि इन सभी ने कुट्टू के आटे से बने व्यंजन खाए और फूड प्वाइजनिंग के कारण इनमें से कई बेहोश भी हो गए। सूचनाओं के बाद पुलिस और प्रशासन में भी खलबली मच गई। पुलिस ने एकाएक शहर और देहात में कुट्टू का आटा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। मरीजों से जो नाम मिले उन्हीं दुकानों पर जाकर खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ जाकर कुट्टू आटा जब्त किया गया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि प्राथमिक जानकारी के बाद पता चला कि लगभग सारे जिले में कुट्टू आटे की सप्लाई विकासनगर के भोजवाला रोड पर संगम विहार के लक्ष्मी ट्रेडिंग से हो रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने तत्काल इसके मालिक शीशपाल सिंह चौहान को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। उसने पुलिस को बताया कि उसका मुख्य गोदाम मेहूंवाला में है। वह कुट्टू के आटे को सहारनपुर के मोरगंज जामा मस्जिद के पास विकास गोयल की चक्की से लाते हैं। इसके बाद एक टीम को सहारनपुर रवाना किया गया और एसएसपी सहारनपुर से संपर्क किया गया। पता चला कि चक्की वाले को कुट्टू की सप्लाई सहारनपुर के मैसर्स गोविंद सहाय शंकर लाल से सप्लाई किया जाता है। इसके बाद वह इसे विभिन्न जगहों पर बेचता है। एसएसपी ने बताया कि अभिहीत अधिकारी खाद्य संरक्षा एवं औषिधि प्रशासन मनीष सिंह की शिकायत पर इन तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। टीमें सहारनपुर के कारोबारियों की तलाश कर रही हैं। देर रात तक कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed