पुलिस और कांवड़ियों के बीच झड़प, फिर ऐसा हुआ कि पीछे हो गई पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सीज करने को लेकर कांवड़िए भड़क गए। इस दौरान पुलिस और कांवड़ियों के बीच जमकर बवाल हुआ। लेकिन, फिर ऐसा हुआ कि पुलिस को पीछे होना पड़ा। पढ़ें, पूरी खबर...
घटनाक्रम के मुताबिक, बहादुरगढ़, हरियाणा निवासी भविष्य करीब तीस लोगों के साथ हरिद्वार जल लेने आया था। बुधवार को भविष्य तीन अन्य लोगों को एक बाइक पर बैठाकर रुड़की क्रास कर रहा था। इस दौरान रोडवेज बस अड्डे के पास बाइक सवारों ने ट्रैफिक का रूल तोड़ दिया।
जिसके बाद ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने बाइक सवार चारों कांवडियों का पिछा किया, और कुछ दूरी पर जाकर उनके सामने अचानक अपनी बाइक लाकर रोक दी। जिसके चलते बाइक सवार कांवड़िए गिर गए ओर उन्हें कुछ चोटें आ गई।
नहीं माने कांवड़िये तो पुलिस को माननी पड़ी बात
कांवड़ियों का कहना था कि उनके कुछ अन्य साथियों का हरिद्वार से पहले एक्सीडेंट हो गया हैं। जिसके चलते उन्होंने ट्रैफिक का रूल जल्दी पहुंचने के लिए तोड़ा है। इस दौरान एक अन्य बाइक पर उनके कुछ ओर अन्य साथी भी मौके पर पहुंचे गए। लेकिन पुलिसकर्मी ने कांवड़ियों की एक न सुनी।
पुलिसकर्मी एक कांवड़िए भविष्य ओर बाइक को लेकर सिविल लाइंस कोतवाली पहुंच गया ओर बाइक को सीज कर दिया। उधर भविष्य के साथियों ने पुलिस पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। जिसके चलते मौके पर जाम लग गया।
सूचना पाकर सीओ स्वप्न किशोर मौके पर पहुचे। उन्होंने कांवड़ियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कांवड़िए बाइक को छोड़ने की जिद पर अड़े रहे। जिसके बाद सीओ ने दो सौ रुपये का मामूली जुर्माना लगाने के बाद कांवड़ियों को बाइक सौंप दी। जिसके बाद कांवड़िए शांत होकर आगे निकल गए।