{"_id":"65d5ae466b38cc24610327fd","slug":"police-stopped-the-tractor-rally-of-bharatiya-kisan-union-doiwala-dehradun-uttarakhand-news-farmer-protest-msp-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Doiwala: भारतीय किसान यूनियन की ट्रैक्टर रैली को पुलिस ने रोका, आक्रोशित किसानों का टोल प्लाजा पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Doiwala: भारतीय किसान यूनियन की ट्रैक्टर रैली को पुलिस ने रोका, आक्रोशित किसानों का टोल प्लाजा पर प्रदर्शन
Wed, 21 Feb 2024 01:41 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, डोईवाला (देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, डोईवाला (देहरादून)
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 21 Feb 2024 01:41 PM IST
सार
ट्रैक्टर रैली के साथ देहरादून की ओर बढ़ रहे किसानों को पुलिस ने रोक दिया। आक्रोशित किसानों ने कहा कि सरकार किसानों से टकराव की नीति पर काम कर रही हैं।
विज्ञापन
किसानों का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एमएसपी की गारंटी समेत विभिन्न मांगों को लेकर आयोजित की जा रही ट्रैक्टर रैली को पुलिस ने रोक दिया, जिससे आक्रोशित किसानों ने टोल प्लाजा के सामने धरना प्रदर्शन कर आक्रोश व्यक्त किया। भारतीय किसान यूनियन टिकट ग्रुप के जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह खालसा ने कहा भाजपा सरकार किसानों की मांगो की अनदेखी कर रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...काम की खबर: रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को जल्द मिलने जा रही है ये नई सुविधा...यहां प्लेटफार्म नंबर तीन है खास
विज्ञापन
कहा की किसानों को देहरादून जाने से रोकना उचित नहीं है। किसान नेता गुरदीप सिंह ने कहा की सरकार किसानों से टकराव की नीति पर काम कर रही हैं।