फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Police stopped the gang war, six members of two gangs arrested along with arms

Dehradun News: पुलिस ने रोकी गैंगवार, दो गैंग के छह सदस्य असलहा समेत गिरफ्तार

Fri, 29 Nov 2024 12:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Police stopped the gang war, six members of two gangs arrested along with arms
गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने एक बड़ी गैंगवार रोकने का दावा किया है। राजधानी में गुंडागर्दी में लिप्त दो गैंग के छह सदस्यों को असलहा समेत गिरफ्तार किया गया है। ज्यादातर आरोपी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों के रहने वाले हैं। इनमें से एक देहरादून में ग्रेजुएशन प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा है। आरोपियों के खिलाफ दो थानों में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि बुधवार को सूचना मिली थी कि दो गैंग के कुछ बदमाश एक-दूसरे के खिलाफ बड़ी घटना कर सकते हैं। इस पर एसओजी, क्लेमेंटटाउन और वसंत विहार थाने की टीमों को जांच में लगाया गया। इस बीच देर रात क्लेमेंटटाउन पुलिस ने दो गैंग के तीन सदस्यों को आशारोड़ी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। जबकि, तीन बदमाशों को वसंत विहार पुलिस ने इंजीनियर्स एन्क्लेव से दबोचा। इनके पास से एक पिस्तौल, तीन तमंचे और छह कारतूस बरामद हुए। आरोपियों में एक गैंग के आसिफ मलिक निवासी मेहूंवाला माफी, रितिक पंवार निवासी बबूपुर नागली देवबंद, आकाश निवासी साकेत मेरठ और दूसरी गैंग के कार्तिक निवासी सुभाष नगर मूल निवासी पुट्ठी धनोरा बागपत, हिमांशु निवासी राधा कृष्ण कॉलोनी सर्किट हाउस सहारनपुर और विराट निवासी पचेनंडा मुजफ्फरनगर शामिल हैं।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि इसी साल क्लेमेंटटाउन पुलिस ने आसिफ मलिक के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया था। पहले कार्तिक आदि भी एक ही गैंग में शामिल थे, लेकिन इस मुकदमे के बाद कार्तिक व उसके साथी आसिफ मलिक की गिरफ्तारी के लिए दूसरे पक्ष के साथ मिल गए। पुलिस को इसकी सूचना देने लगे। आसिफ मलिक गिरफ्तार हुआ। इसके बाद उसे जमानत मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब दोनों पक्ष एक-दूसरे से रंजिश रखने लगे। पिछले दिनों फरमान नाम के एक सदस्य से इन लोगों ने मारपीट भी की। अब फिर से ये दोनों गैंग एक-दूसरे पर हमले की साजिश रच रहे थे। पिछले दिनों ही उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश से असलहा भी इकट्ठा किया था। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

I
I

Iमेरठ में की थी 18 राउंड फायरिंगI
आरोपियों के खिलाफ देहरादून और मेरठ में कई मुकदमे दर्ज हैं। गैंग के कुछ सदस्यों ने पिछले दिनों मेरठ के टॉप लाउंज में 18 राउंड फायरिंग भी की थी। मेरठ पुलिस से भी आरोपियों के इतिहास की जानकारी की जा रही है। इस गैंग के कई सदस्य पहले से जेल में बंद हैं। आरोपियों के अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed