{"_id":"5ded10f18ebc3e1ba715a6ff","slug":"police-send-summons-to-22-people-after-one-year-for-traffic-jam-caught-leopard","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए को पकड़ने के लिए दिया था धरना, एक साल बाद 22 लोगों को अब मिला समन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए को पकड़ने के लिए दिया था धरना, एक साल बाद 22 लोगों को अब मिला समन
Mon, 09 Dec 2019 10:14 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागेश्वर
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 09 Dec 2019 10:14 AM IST
सार
- द्यांगण गांव के लोगों ने पिछले साल गरुड़ रोड पर किया था प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के बागेश्वर में द्यांगण गांव के लोगों ने पिछले साल तेंदुए को पकड़ने के लिए गरुड़ रोड पर धरना दिया था। यातायात बाधित करने के आरोप में युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दर्शन सिंह कठायत समेत 22 ग्रामवासियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
अब एक साल बाद गांव के 22 लोगों को समन मिला है, जिससे ग्रामीण आतंकित हैं। इन 22 ग्रामीणों को 10 दिसंबर को कोर्ट में पेश होना है। इन ग्रामीणों में वन पंचायत के सरपंच पूरन रावल, गोविंद कठायत, गोविंद रावल, दिनेश परिहार, बसंती देवी, इंदिरा कठायत, गीता देवी, पूरन आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
तेंदुए ने गांव के एक बच्चे को मार दिया था, जिसके बाद लोग आक्रोशित हुए थे। इधर, ग्रामीणों ने कहा कि प्रशासन ने ग्रामवासियों की मदद करने के बजाय मुकदमे दर्ज कर दिए हैं। ऐसा ही मामला गरुड़ के हरिनगरी गांव में भी चल रहा है। इसमें भी कई ग्रामीणों को समन मिले हैं।
विज्ञापन
मुकदमा दर्ज होने पर आरोपियों को नोटिस भेजकर पुलिस कार्रवाई की सूचना दी जाती है। नोटिस को तामील कराना भी कानूनी कार्रवाई का अनिवार्य भाग है। इस मामले में भी ऐसा किया गया था।
- मदनलाल, कोतवाल, बागेश्वर।