फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police rescue two people from burning car

आग का गोला बनी कार तो पुलिस वालों ने किया चमत्कार

Fri, 05 May 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, विकासनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, विकासनगर Updated Fri, 05 May 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
police rescue two people from burning car
burning car

देहरादून के विकासनगर में पांवटा रोड पर एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ और फिर ईंट के ढेर से जा टकराई। जिससे कार में आग भड़क गई।

विज्ञापन


चौकी प्रभारी हरबर्टपुर रामनरेश शर्मा और सिपाही संजय और आदेश ने समय रहते कार सवार दोनों घायलों को बाहर निकाल दिया। जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दलकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भूपेंद्र सिंह(45) पुत्र अमर सिंह निवासी ग्राम केनसुर थाना देवप्रयाग जिला टिहरी और उमेश(52) पुत्र रणवीर सिंह निवासी मोहकमपुर थाना नेहरू कालोनी  कार (यूके-07 एन 0303) में सवार होकर मंगलवार की शाम को पांवटा से देहरादून लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब 12:30 बजे क्लाउड वेडिंग प्वाइंट समीप स्थित पुलिया के पास कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े पेड़ और ईंट के ढेर से जा टकराई। कुछ ही देर में कार के बोनेट में आग भड़क गई। कार के दुर्घटनाग्रस्त होने की आवाज सुनकर आसपास के लोग बाहर निकले। जलती हुई कार देख उन्होंने तत्काल 100 नंबर पर फोन मिलाया।

बोनट पर लगी आग देख पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए

police rescue two people from burning car
burning car

सूचना पर चौकी प्रभारी रामनरेश शर्मा और चीता पुलिस में तैनात सिपाही संजय और आदेश मौके पर पहुंचे। बोनट पर लगी आग देख पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए। किसी तरह उन्होंने हिम्मत जुटा कर कार के शीशे तोड़े। कार की खिड़कियां अंदर से लॉक हो चुकी थी।

दोनों घायलों को बाहर निकाला और निजी वाहन से लेहमन अस्पताल भिजवाया। कुछ ही देर बाद कार में भयंकर आग लग गई। देखते ही देखते कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। यदि पुलिस कर्मियों को पहुंचने में कुछ देरी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

चौकी प्रभारी रामनरेश ने बताया कि भूपेंद्र चंडीगढ़ स्थित होटल में काम करता है। वह चंडीगढ़ से हरिद्वार जा रहा था। जहां रास्ते में उमेश ने उससे लिफ्ट ली। 

पुलिया बन रही हादसों की वजह 
चौकी प्रभारी रामनरेश शर्मा ने बताया कि क्लाउड वैडिंग प्वाइंट के समीप लोनिवि ने पुलिया का निर्माण कराया है। पुलिया की ऊंचाई अधिक है। पुलिया पर रिफ्लेक्टर भी नहीं लगाए गए हैं। जिसके चलते अक्सर चालक पुलिया के ऊपर से गुजरने पर वाहन से नियंत्रण खो बैठते हैं। बताया कि एक सप्ताह में पुलिया के चलते कई दुर्घटनाएं हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed