{"_id":"df3899db74836f7172af48a155d38de6","slug":"police-registered-a-case-against-police-men","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही के खिलाफ पुलिस ने किया केस दर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही के खिलाफ पुलिस ने किया केस दर्ज
अमर उजाला, हल्द्वानी, रामनगर
Updated Wed, 30 Oct 2013 03:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के रामनगर में सिपाही की पत्नी की मौत के बाद स्थानीय पुलिस ने पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
एक सप्ताह पूर्व आईआरबी बैलपड़ाव में तैनात सिपाही सज्जन कुमार की पत्नी के मौत के मामले में मृतका के भाई ने सिपाही और उसके पिता के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस को दी तहरीर में जय कुमार पुत्र पवन सिंह निवासी ग्राम हामोती थाना मनिहारन जिला सहारनपुर ने बताया कि उसकी बहन परवीता का विवाह वर्ष 2007 में लक्सर (हरिद्वार) निवासी सज्जन कुमार पुत्र उदयपाल के साथ हुआ था।
विज्ञापन
करंट से भी मारने का आरोप
शादी के बाद से ही सज्जन और उसका पिता दहेज के लिए परवीता को प्रताड़ित करते थे। एक बार उसे करंट से भी मारने का प्रयास किया गया था। जय कुमार ने कहा है कि आईआरबी बैलपड़ाव में तैनात सिपाही सज्जन ने अपने पिता संग मिलकर बीती 22 अक्तूबर को आईआरबी कैंपस में उसकी बहन की हत्या की है।
विज्ञापन
हालांकि घटना के दिन पुलिस ने बताया था कि कैंपस में रहने वाली अन्य महिलाओं के साथ फोटो खिंचाने को लेकर सज्जन और परवीता का विवाद होने के चलते उसने खुदकुशी की।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति सज्जन और ससुर उदयपाल के खिलाफ 498ए, 304बी और 3/4 दहेज अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर दिया है। मामले की जांच सीओ बचन सिंह राणा को सौंपी गई है।