फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police officers Salary will not be reduced in uttarakhand

नहीं घटेगा इंस्पेक्टरों-सब इंस्पेक्टरों का वेतन, सीएम त्रिवेंद्र ने उच्चाधिकारियों को किया तलब

Sun, 21 Jul 2019 10:08 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 21 Jul 2019 10:08 AM IST
विज्ञापन
police officers Salary will not be reduced in uttarakhand
- फोटो : फाइल फोटो

उत्तराखंड पुलिस के इंस्पेक्टरों व सब इंस्पेक्टरों का वेतन नहीं घटेगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वेतन घटाए जाने की खबरों का खंडन किया। उन्होंने कहा कि सरकार का ऐसा कोई इरादा नहीं है।

विज्ञापन


मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए उन्होंने इस संबंध में छपी खबरों पर हैरानी जताई। उन्होंने कहा कि ऐसे समाचार प्रकाशित करके न जाने क्यों भ्रम का वातावरण बनाने की कोशिश हो रही है। इसलिए वे खुद इसका खंडन कर रहे हैं कि किसी का वेतन नहीं घटेगा।
विज्ञापन


प्रदेश में सब इंस्पेक्टर 4600 और इंस्पेक्टर 4800 ग्रेड पे ले रहे हैं। कहा गया कि उत्तराखंड के ये पुलिस अफसर उत्तरप्रदेश और दिल्ली के अफसरों से भी अधिक वेतन ले रहे हैं। वेतन कम किए जाने की यह संभावना गृह विभाग की 22 जुलाई को बुलाई गई उस बैठक से जताई गई, जिसमें इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टर के ग्रेड पे की समीक्षा होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों की माने तो शनिवार को मुख्यमंत्री ने गृह विभाग और पुलिस के उच्चाधिकारियों को भी तलब किया और इस बात को लेकर नाराजगी जताई कि मीडिया में वेतन कम किए जाने के संबंध में भ्रामक सूचनाएं कैसे पहुंची? 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed