फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Police officer beat up teachers for stopping his son from cheating Dehradun Uttarakhand news in hindi

Dehradun:  बेटे को नकल करने से रोका तो दरोगा ने कर दी शिक्षकों की पिटाई, सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई करतूत

Sat, 06 Jun 2026 10:50 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून।
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून। Published by: Renu Saklani Updated Sat, 06 Jun 2026 10:50 PM IST
सार

बेटे को नकल करने से रोकने पर दरोगा ने शिक्षकों की पिटाई कर दी। सीसीटीवी में बेटे की नकल करने की करतूत और दरोगा की दबंगई रिकॉर्ड हो गई।

विज्ञापन
Police officer beat up teachers for stopping his son from cheating Dehradun Uttarakhand news in hindi
नकल (सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरोगा के बेटे को नकल करने से रोकना राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान पित्थूवाला के शिक्षकों को भारी पड़ गया। शुक्रवार को परीक्षा नियंत्रण कक्ष में घुसकर दरोगा महेश कंडवाल ने साथियों के साथ शिक्षकों और कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट की। दरोगा की दबंगई और उसके बेटे की नकल करने की करतूत दोनों सीसीटीवी में रिकार्ड हो गए। मामले में संस्थान के प्रधानाचार्य अवनीश जैन की तहरीर पर पटेलनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन

चार जून को कॉलेज में परीक्षा के दौरान महेश कंडवाल के बेटे कबीर को शिक्षकों ने नकल करने से रोका था। इस बात पर विवाद हो गया। अगले दिन शुक्रवार को सुबह करीब 11:15 बजे सिविल इंजीनियरिंग तृतीय वर्ष का छात्र कबीर कंडवाल अपने दरोगा पिता महेश कंडवाल तथा कुछ अन्य लोगों के साथ संस्थान परिसर पहुंचा। आरोप है कि सभी लोग सीधे परीक्षा नियंत्रण कक्ष में घुस गए और वहां मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि घटना के दौरान पुरुष और महिला कर्मचारियों को निशाना बनाया गया।

विज्ञापन

घटना संस्थान में लगे सीसीटीवी कैमरों में हुई कैद 
प्रधानाचार्य के मुताबिक हमले में चार अधिकारी घायल हुए हैं। इनमें आईटी विभागाध्यक्ष पीयूष काला, भौतिकी विभाग के व्याख्याता प्रभात चंद खंडूरी, मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष अणिमा पंवार तथा सिविल इंजीनियरिंग विभाग के आउटसोर्स व्याख्याता गौरव कुमार शामिल हैं। सभी घायलों को तत्काल उपचार और चिकित्सीय जांच के लिए अस्पताल भेजा गया। उनकी मेडिकल रिपोर्ट भी पुलिस को उपलब्ध कराई गई है। प्रधानाचार्य अवनीश जैन की ओर से दी गई शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट, गाली-गलौज और अभद्रता की। पूरी घटना संस्थान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

संस्थान के प्रधनाचार्य अवनीश जैन ने कहा कि घटना के बाद कर्मचारियों में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है। कई कर्मचारी सदमे में हैं और परिसर में आने से डर महसूस कर रहे हैं। इससे शैक्षणिक गतिविधियों और अन्य सरकारी कार्यों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। शनिवार को शिक्षकों ने घटना के विरोध में काली पट्टी बांधकर काम किया। उधर, शिक्षक संगठन ने कहा कि मामले में यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो संस्थान में शैक्षणिक वातावरण बनाए रखना मुश्किल हो जाएगा।

 

दूसरे पक्ष ने छात्र से मारपीट का लगाया आरोप

छात्र कबीर के पिता महेश कंडवाल ने भी पुलिस को शिकायत देकर शिक्षकों पर मारपीट का आरोप लगाया है। उनकी शिकायत पर भी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पुत्र कबीर कंडवाल राजकीय पॉलिटेक्निक में सिविल इंजीनियरिंग तृतीय वर्ष का छात्र है। उसने चार जून को आयोजित परीक्षा में हो रही नकल का विरोध किया था।

आरोप है कि इसके बाद ड्यूटी पर तैनात एक शिक्षिका के कहने पर छात्र को कक्ष से बाहर बुलाया गया, जहां एक प्रवक्ता ने उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि बाद में छात्र को एक अन्य कक्ष में ले जाकर विभागाध्यक्षों समेत चार लोगों ने पैसे की मांग की, मारपीट की और घटना की जानकारी किसी को देने पर परीक्षा में फेल कराने तथा जान से मारने की धमकी दी। परिजनों का आरोप है कि अगले दिन कॉलेज पहुंचने पर उनके साथ भी अभद्रता और मारपीट की गई।

ये भी पढे़ं...Haridwar Bus Fire: हरिद्वार में यात्री बस में लगी भीषण आग, देखते ही देखते बनी आग का गोला; दूर तक दिखीं लपटें

पॉलिटेक्निक संस्थान में हुए विवाद के मामले में दोनों पक्षों की ओर से आई शिकायतों के आधार पर पुलिस ने मामले दर्ज किए हैं। इस प्रकरण की गहनता से जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। सीसीटीवी फुटेज का भी अवलोकन किया जा रहा है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। - प्रमोद कुमार, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed