फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Fire breaks out in passenger bus in North Haridwar area flames visible far away

Haridwar Bus Fire: चलती टूरिस्ट बस में लगी आग, यात्रियों ने समय रहते बचाई जान; सामान जलकर खाक

Sat, 06 Jun 2026 08:06 PM IST
Rahul Kumar Tiwari संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Sat, 06 Jun 2026 08:06 PM IST
सार

Haridwar Bus Fire: हरिद्वार में भूपतवाला स्थित सर्वानंद घाट के पास चलती 42 सीटर टूरिस्ट बस में अचानक आग लग गई। चालक और यात्री समय रहते सुरक्षित बाहर निकल गए, लेकिन बस में रखा सामान जल गया।

विज्ञापन
Fire breaks out in passenger bus in North Haridwar area flames visible far away
हरिद्वार में धू-धूकर जली यात्री बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वारा नगर कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर चलती टूरिस्ट बस में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। बस में सवार यात्रियों और चालक पहले ही निकल गए। आग लगने के साथ ही धमाके की आवाज आने से आसपास के लोग सहम गए। दमकल कर्मियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर एक घंटे से अधिक की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, घटना भूपतवाला में सर्वानंद घाट के पास की है। जब एक 42 सीटर टूरिस्ट बस हरिद्वार से देहरादून की तरफ जा रही थी। हाईवे पर पहुंचने ही अचानक बस में आग लग गई। ये देखते ही अंदर बैठे यात्रियों और चालक बाहर निकलकर दूर पहुंच गए। हालांकि सामान अंदर ही रग गया। इसके बाद देखते ही देखते आग बढ़ती चली गई। आग की लपटें देखकर मार्ग पर वाहन पहले ही रुक गए। ऐसे में जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही मायापुर फायर स्टेशन से दमकल कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची। एफएसओ बीरबल सिंह ने खुद टीम के साथ मौके पर पहुंचकर आग को बुझवाना शुरू किया।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बस में आग लगने के दौरान तीन बार धमाके की आवाज आई। वहीं, आग से अंदर रखा यात्रियों का सभी सामान जल गया। एक घंटे से अधिक समय के बाद आग पर काबू पाया जा सका। एफएसओ बीरबल सिंह ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। आग से कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार दिन पहले भी बस में लगी भी भीषण आग
चार दिन पहले भी बहादराबाद क्षेत्र में शांतरशाह के पास एक वॉल्वो बस में भीषण आग लग गई थी। आग की आहट होते ही चालक ने बस को रोककर दो विदेशी यात्रियों सहित 32 यात्रियों को बाहर निकाल लिया था। इसके बाद आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। कुछ ही घंटों में बस पूरी तरह जल गई थी।

बस हरिद्वार से देहरादून जा रही थी। आग पर दमकल कर्मियों की टीम ने काबू पा लिया। बस में सवार सभी लोग समय रहते सुरक्षित निकल गए। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।  - योगेश सिंह मेहरा, एसडीएम हरिद्वार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed