फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Police Lathicharge during fight with truck drivers in rudrapur

उत्तराखंड: नो एंट्री में घुसे ट्रक को रोकने पर बवाल, पुलिस पर हमला, लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा

Fri, 29 Mar 2019 10:34 PM IST
यशवीर सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: यशवीर सिंह Updated Fri, 29 Mar 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
Police Lathicharge during fight with truck drivers in rudrapur
रुद्रपुर में बवाल - फोटो : अमर उजाला

कैमिकल ले जा रहे ट्रक को नो एंट्री में घुसने पर रोके जाने के बाद उत्तराखंड के रुद्रपुर में शुक्रवार रात बवाल हो गया। ड्राइवर की पगड़ी निकालने के आरोप के बाद भड़के ड्राइवर पक्ष के लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया। भीड़ में से किसी ने एसपी क्राइम पर हमला कर दिया। एक डंडा उनके भी सिर पर लग गया।

विज्ञापन


पुलिस के गनर का गला दबाकर गन छीनने की कोशिश की गई। गनर ने हवा में फायर किया तो भीड़ और उग्र हो गई। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने लाठियां भांजकर भीड़ को खदेड़ दिया। एक बड़े इलाके में लोगों को दौड़ाकर बाजार बंद करा दिया गया। 
विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रात करीब 8.30 पर कैमिकल से भरा कैप्सूल ट्रक डीडी चौक के समीप नो एंट्री में घुस आया। सीपीयू ने उसको रोका तो चालक उन पर बिगड़ने लगा। सीपीयू वाले उसे थाने ले जाने लगे। अंबेडकर पार्क के पास उसने ट्रक को सड़क पर तिरछा खड़ा कर दिया और गाड़ी से बाहर निकल आगे चल रही सीपीयू की जिप्सी पर तलवार से हमला बोल दिया। सीपीयू दरोगा तो बच गए लेकिन जिप्सी के शीशे टूट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ड्राइवर का आरोप था कि सीपीयू कर्मियों ने उसकी पगड़ी उतारी है। हंगामे के चलते मौके पर इकट्ठा हुए लोगों ने भी पगड़ी उतारे जाने की बात पर एतराज जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। बात बिगड़ती देख सीपीयू ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। इस पर एसपी क्राइम प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे।

 

इस बीच हमलावर हुई भीड़ में से किसी ने उनके सिर पर डंडा मार दिया। भीड़ ने उनको घेर लिया और गनर की एके 47 रायफल छीनने की कोशिश की। इस पर गनर ने एके 47 से एक फायर कर तुरंत ही मैगजीन निकाल ली।  

इस बीच हंगामा बढ़ गया और लोगों की भीड़ भी बेकाबू होती गई। एसपी ने मौके पर पीएसी और कई थानों की फोर्स बुला ली। पुलिस ने इसके बाद उग्र भीड़ पर लाठियां भांजनी शुरू कर दी। यही नहीं 500 मीटर के दायरे में और भीतर बाजार में भी दौड़ा-दौड़ाकर लोगों को खदेड़ा। बाजार बंद करा दिया गया। 

 

तनाव को देखते हुए बाजार में पुलिस, पीएसी की दो कंपनियां और बीएसएफ मुस्तैद कर दी गई हैं। एसडीएम मुक्ता मिश्रा, एसपी सिटी देवेंद्र पिंचा, सीओ हिमांशु शाह, कोतवाल केसी भट्ट मौके पर हालात पर नजर रखे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed