{"_id":"5772dded4f1c1be92979ada8","slug":"police-lathi-charge-on-upnl-employees","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिवालय कूच कर रहे उपनल कर्मियों पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिवालय कूच कर रहे उपनल कर्मियों पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 29 Jun 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
उपनल कर्मियों पर लाठी बरसाते पुलिसकर्मी
- फोटो : अनिल डोगरा/अमर उजाला, देहरादून
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभागीय संविदा पर रखे जाने की अपनी एक सूत्री मांग को लेकर सचिवालय कूच करते उपनल कर्मचारियों पर पुलिस ने लाठियां बरसाई। जिससे 15 से अधिक कर्मचारी घायल हो गए। घायलों को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कर्मचारियों ने आज सीएम आवास कूच का एलान किया है।
विज्ञापन
प्रदेश के 18 हजार से अधिक उपनल कर्मचारी सोमवार से अपनी मांग को लेकर तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार पर हैं। कार्य बहिष्कार के दूसरे दिन कर्मचारियों ने परेड ग्राउंड से सचिवालय कूच किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें सचिवालय से पहले ही रोक लिया। जहां नोक झोक के बाद पुलिस ने कर्मचारियों पर लाठियां बरसाईं।
विज्ञापन
कई कर्मचारी हुए चोटिल
लाठी चार्ज में विभिन्न जनपदों से आंदोलन में शामिल होने के लिए दून पहुंचे कर्मचारियों को चोटें आई है। पुलिस के लाठीचार्ज से नाराज कर्मचारी सुभाष रोड में सड़क के बीचों बीच धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठे कर्मचारियों ने कहा कि लाठीचार्ज के लिए दोषी एसपी सिटी को सस्पेंड किया जाए।
विज्ञापन
उपनल कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष भावेश जगूड़ी ने कहा कि कर्मचारियों पर बैरिकेडिंग तक पहुंचने से पहले ही लाठीचार्ज किया गया। लाठीचार्ज कर कर्मचारियों के आंदोलन को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रदर्शनकारियों में महासचिव महेश भट्ट, उपाध्यक्ष कुशाग्र जोशी, प्रदेश सचिव हर्षवर्धन लोहनी, प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज पालीवाल, आशुतोष पुरोहित, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष विजय राम खंकरियाल, कुमाऊं मंडल अध्यक्ष धीरज कांडपाल, सोबन सिंह, दीपक चौहान, संदीप भोटिया, आशीष कपरवाण, कमल गडिया, गिरीश कुमार, अचल वर्मा, त्रिभव बसेरा, रमेश, रजनी भंडारी, अंजली नौटियाल, रजनी ध्यानी, अनीता आदि शामिल रही।
ये कर्मचारी हुए घायल
शैलेंद्र रावत, अमित भारद्वाज, दीपक चौहान, संदीप, धर्म सिंह, दीपक भट्ट आदि विभिन्न कर्मचारियों को चोटें आई हैं। कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें उपचार के लिए दून अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल में उन्हें भर्ती करने से इनकार कर दिया गया। इससे नाराज सैकड़ों कर्मचारी अस्पताल पहुंचे तो घायलों को भर्ती किया गया।
उपनल कर्मचारी पिछले दस साल से विभाग में कार्यरत हैं, लेकिन इन कर्मचारियों को हटाकर इनके स्थान पर अधीनस्थ चयन आयोग के माध्यम से नियुक्तियां की जा रही हैं, हटाए गए सभी कर्मचारी बहाल किए जाएं।
-भावेश जगूड़ी, अध्यक्ष उपनल कर्मचारी महासंघ