फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   police lathi charge on upnl employees.

सचिवालय कूच कर रहे उपनल कर्मियों पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां

Wed, 29 Jun 2016 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 29 Jun 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
police lathi charge on upnl employees.
उपनल कर्मियों पर लाठी बरसाते पुलिसकर्मी - फोटो : अनिल डोगरा/अमर उजाला, देहरादून

विभागीय संविदा पर रखे जाने की अपनी एक सूत्री मांग को लेकर सचिवालय कूच करते उपनल कर्मचारियों पर पुलिस ने लाठियां बरसाई। जिससे 15 से अधिक कर्मचारी घायल हो गए। घायलों को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कर्मचारियों ने आज सीएम आवास कूच का एलान किया है।

विज्ञापन


प्रदेश के 18 हजार से अधिक उपनल कर्मचारी सोमवार से अपनी मांग को लेकर तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार पर हैं। कार्य बहिष्कार के दूसरे दिन कर्मचारियों ने परेड ग्राउंड से सचिवालय कूच किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें सचिवालय से पहले ही रोक लिया। जहां नोक झोक के बाद पुलिस ने कर्मचारियों पर लाठियां बरसाईं।
विज्ञापन


कई कर्मचारी हुए चोटिल
लाठी चार्ज में विभिन्न जनपदों से आंदोलन में शामिल होने के लिए दून पहुंचे कर्मचारियों को चोटें आई है। पुलिस के लाठीचार्ज से नाराज कर्मचारी सुभाष रोड में सड़क के बीचों बीच धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठे कर्मचारियों ने कहा कि लाठीचार्ज के लिए दोषी एसपी सिटी को सस्पेंड किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपनल कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष भावेश जगूड़ी ने कहा कि कर्मचारियों पर बैरिकेडिंग तक पहुंचने से पहले ही लाठीचार्ज किया गया। लाठीचार्ज कर कर्मचारियों के आंदोलन को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रदर्शनकारियों में महासचिव महेश भट्ट, उपाध्यक्ष कुशाग्र जोशी, प्रदेश सचिव हर्षवर्धन लोहनी, प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज पालीवाल, आशुतोष पुरोहित, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष विजय राम खंकरियाल, कुमाऊं मंडल अध्यक्ष धीरज कांडपाल, सोबन सिंह, दीपक चौहान, संदीप भोटिया, आशीष कपरवाण, कमल गडिया, गिरीश कुमार, अचल वर्मा, त्रिभव बसेरा, रमेश, रजनी भंडारी, अंजली नौटियाल, रजनी ध्यानी, अनीता आदि शामिल रही।

ये कर्मचारी हुए घायल
शैलेंद्र रावत, अमित भारद्वाज, दीपक चौहान, संदीप, धर्म सिंह, दीपक भट्ट आदि विभिन्न कर्मचारियों को चोटें आई हैं। कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें उपचार के लिए दून अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल में उन्हें भर्ती करने से इनकार कर दिया गया। इससे नाराज सैकड़ों कर्मचारी अस्पताल पहुंचे तो घायलों को भर्ती किया गया।


उपनल कर्मचारी पिछले दस साल से विभाग में कार्यरत हैं, लेकिन इन कर्मचारियों को हटाकर इनके स्थान पर अधीनस्थ चयन आयोग के माध्यम से नियुक्तियां की जा रही हैं, हटाए गए सभी कर्मचारी बहाल किए जाएं।
-भावेश जगूड़ी, अध्यक्ष उपनल कर्मचारी महासंघ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed