फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Police inspector fight with restaurant worker in dehradun video viral

देहरादून में चौकी इंचार्ज ने की रेस्टोरेंट कर्मी से मारपीट, वीडियो वायरल 

Fri, 08 Feb 2019 09:27 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 08 Feb 2019 09:27 AM IST
विज्ञापन
Police inspector fight with restaurant worker in dehradun video viral

राजपुर थाने की जाखन चौकी के प्रभारी का रेस्टोरेंट कर्मी से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो के साथ चौकी प्रभारी पर जानबूझकर परेशान करने का आरोप भी लगाया जा रहा है। एसएसपी ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन


वीडियो में दिख रहा है कि चौकी प्रभारी उमेश कुमार हाथ में वायारलेस सेट लेकर रेस्टोरेंट में दाखिल होते हैं। आते ही उन्होंने वहां खड़े एक शख्स का गिरेबान पकड़ा और उसे धक्का दिया। इसके बाद उसे कई थप्पड़ जड़ दिए। इसी बीच पीछे से एक सिपाही हाथ में हेलमेट लेकर दाखिल हुआ और वहां बैठे ग्राहकों को भगाने लग जाता है।
विज्ञापन


वीडियो में जिस शख्स से मारपीट हो रही है वह रेस्टोरेंट का कर्मचारी बताया जा रहा है। एसएसपी निवेदिता कुकरेती का कहना है कि यदि चौकी प्रभारी की गलती है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं चौकी प्रभारी 
चौकी प्रभारी उमेश कुमार का कहना है कि वीडियो 12 दिसंबर 2017 का है। उस वक्त वे प्रशासन के निर्देशानुसार देर रात तक खुलने वाले रेस्टोरेंट और ढाबों की चेकिंग कर रहे थे। जिस रेस्टोरेंट की यह घटना है उसे बार बार हिदायत दी गई थी, मगर ढाई बजे तक भी यह खुला था। उस वक्त वहां के कर्मचारी को लाया गया और थाने में बैठाया गया। इसकी जीडी में भी एंट्री की गई है। उस वक्त रेस्टोरेंट में कोई ग्राहक नहीं था।

जीडी में लिखा ग्राहक नहीं, जबकि वीडियो में दिख रहे 
वीडियो में समय तो नहीं दिखाया जा रहा है, लेकिन रेस्टोरेंट में चार ग्राहक बैठे दिख रहे हैं। इन्हें चौकी प्रभारी के पीछे से आए सिपाही ने इशारा कर भगाया। जबकि, जीडी में एंट्री है कि उस वक्त रेस्टोरेंट में कोई ग्राहक नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed