फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Police increased rape charges against accused doctor

Dehradun News: पुलिस ने आरोपी चिकित्सक पर बढ़ाई दुष्कर्म की धाराएं

Thu, 31 Aug 2023 01:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Police increased rape charges against accused doctor
नर्स से छेड़खानी के मामले में पीड़िता के बयानों के आधार पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में भी मुकदमा दर्ज किया है। बुधवार को पुलिस ने कोर्ट में दिए गए पीड़िता के बयानों की कॉपी हासिल कर पीड़िता के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि पीड़िता के पुलिस और कोर्ट के समक्ष दिए गए बयानों के आधार पर धाराएं बढ़ाई गई हैं। डॉक्टर की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। बता दें कि बीते रविवार को नर्स ने डॉक्टर पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप था कि उसे पेट दर्द की शिकायत हुई थी। यह बात उसने डॉक्टर को बताई। जिस पर डॉक्टर ने उसका चेकअप किया। वहां कोई महिला सहकर्मी नहीं थी। डॉक्टर ने उसके निजी भाग से छेड़छाड़ की। अगले दिन डॉक्टर ने केबिन में बुलाकर फिर से छेड़खानी की, जिसका विरोध करने पर नौकरी से निकालने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने आरोपी डॉक्टर की गिरफ्तारी और हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाते हुए बाजार चौकी में हंगामा किया था। बीते मंगलवार को भी पीड़िता के परिजनों और ग्रामीणों ने कोतवाली और उप जिला अस्पताल में जमकर हंगामा काटा था। डॉक्टर पर मेडिकल जांच सही तरीके से न किए जाने का आरोप लगाया था। काफी समझाने बुझाने के बाद पुलिस महिला को कोर्ट में बयान दर्ज कराने के लिए ले गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed