फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   police headquarter accept the grade pay raise.

दारोगा-इंस्पेक्टरों को मिल सकता है बढ़ा ग्रेड पे, PHQ की मुहर

Fri, 10 Jun 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 10 Jun 2016 11:36 PM IST
सार

  • पुलिस मुख्यालय ने दी स्वीकृति, शासन को भेजा प्रस्ताव
  • जुलाई 2015 से लागू हुआ था बढ़ा हुआ ग्रेड पेय 
  • करीब एक हजार दारोगा-इंस्पेक्टर होंगे लाभांवित

विज्ञापन
police headquarter accept the grade pay raise.
police - फोटो : Bureau

विस्तार

दारोगाओं और इंस्पेक्टरों की बढ़े हुए ग्रेड पे को 2006 से लागू कराने की मांग को पुलिस मुख्यालय ने सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी है। पीएचक्यू ने शासन को प्रस्ताव भेजकर इसे लागू करने का अनुरोध भी किया है। यदि उस पर शासन की मोहर लग जाती है तो करीब एक हजार दारोगा और इंस्पेक्टरों को एरियर के साथ वरिष्ठता का भी लाभ मिलेगा।

विज्ञापन


2006 से मिल सकता बढ़ा ग्रेड पे
सरकार ने जुलाई 2015 में दारोगा का ग्रेड पेय बढ़ाकर 4200 से 4600 और इंस्पेक्टरों का 4600 से 4800 रुपये कर दिया था। सरकार ने वित्तीय बोझ से बचने के लिए इसी दिन से बढे़ हुए ग्रेड पेय को लागू किया था। दारोगा और इंस्पेक्टर इससे संतुष्ट नहीं थे, लगातार पुलिस मुख्यालय और शासन में  प्रत्यावेदन भेजे जा रहे थे।
विज्ञापन


अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन राम सिंह मीणा ने बताया कि पीएचक्यू ने उनकी मांग को सही मानते हुए शासन को प्रस्ताव भेजा है कि दोनों संवर्ग को ग्रेड पेय का लाभ 2006 से दिया जाए। उम्मीद जताई कि जल्द ही इस पर कोई फैसला हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed