फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police gave notice to dehradun DM

जिलाधिकारी रविनाथ रमन को पुलिस का नोटिस

Thu, 26 Jan 2017 11:32 AM IST
राकेश शर्मा / अमर उजाला, देहरादून
राकेश शर्मा / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 26 Jan 2017 11:32 AM IST
विज्ञापन
police gave notice to dehradun DM
एसएसपी स्वीटी अग्रवाल - फोटो : AmarUjala

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लाइसेंसी हथियार जमा कराने के लिए पुलिस के नोटिस उन लोगों को भी तामिल हो गए, जिन्होंने अभी तक शस्त्र नहीं खरीदा है। देहरादून जिलाधिकारी रविनाथ रमन को भी ऐसा नोटिस पहुंचा है।

विज्ञापन


डीएम ने भी लिखित में जवाब दिया कि किन्हीं कारणों से वह अभी शस्त्र नहीं खरीद पाए हैं। असलाह बाबू के आफिस में लाइसेंस निर्गत होने की तारीख तो दर्ज हो जाती है, मगर शस्त्र न खरीदे जाने का कोई रिकार्ड नहीं होता है। पुलिस ने भी उसी रजिस्टर के हिसाब से नोटिस बनाकर तामिल करा दिए।
विज्ञापन


देहरादून जिले में 7988 शस्त्र लाइसेंस निर्गत हैं। आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद पुलिस ने शस्त्र जमा कराने के लिए लाइसेंसधारकों को नोटिस जारी कर दिए थे। थाना स्तर पर पुलिस ने उन्हें तामिल कराया था। अब तक पांच हजार से अधिक लाइसेंसी हथियार थानों और गन हाउस में जमा हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंकों के गार्ड, सेना के कुछ अफसरों और सुरक्षा की दृष्टि से कुछ अन्य को शस्त्र जमा कराने की प्रक्रिया से बाहर रखा गया है। इसी कड़ी में पुलिस ने जिलाधिकारी रविनाथ रमन को नोटिस जारी कर आवास पर तामील करा दिया था। दरअसल डीएम रमन के नाम भी शस्त्र लाइसेंस निर्गत है।

पुलिस को इस बात का इल्म नहीं था कि उन्होंने अभी शस्त्र नहीं खरीदा है। डीएम रविनाथ रमन ने भी इस पर किसी तरह की आपत्ति नहीं जताई। बल्कि साधारण लाइसेंसधारक की तरह पुलिस नोटिस का जवाब भी दिया है। जवाब में शस्त्र क्रय नहीं न किए जाने का उल्लेख किया गया है। इसके अलावा भी कुछ और लाइसेंस धारक है, जिन्होंने शस्त्र नहीं खरीदा है।

सूत्रों के मुताबिक शस्त्र लाइसेंस निर्गत होने पर उसका रिकार्ड असलाह बाबू के आफिस में दर्ज हो जाता है। हालांकि नियम तो यह है कि शस्त्र खरीदने के बाद संबंधित थाने में उसका पंजीकरण कराया जाता है। चुनाव से पहले पुलिस ने असलाह बाबू आफिस के रजिस्टर के हिसाब से नोटिस जारी कर दिए। 

लाइसेंसी हथियार जमा कराने को लेकर पुलिस की तरफ से नोटिस तामिल हुआ था। पुलिस को जवाब दिया गया है कि वह किन्हीं कारणों से अभी तक शस्त्र नहीं खरीद पाए हैं।

- रविनाथ रमन, जिलाधिकारी

पुलिस की तरफ से लाइसेंसी शस्त्र जमा कराने के लिए प्रत्येक शस्त्र धारक को नोटिस जारी किया है। रूटीन में ही जिलाधिकारी रविनाथ रमन को नोटिस भेजा गया। शस्त्र खरीदे न जाने का जवाब भी पुलिस को मिल गया है।
- स्वीटी अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed