फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Police Firing during Curfew in Nepal six protesters injured

नेपाल में कर्फ्यू के दौरान भड़के प्रदर्शनकारी, पुलिस फायरिंग में छह लोग बुरी तरह घायल

Fri, 24 Aug 2018 09:40 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत) Updated Fri, 24 Aug 2018 09:40 AM IST
विज्ञापन
Police Firing during Curfew in Nepal six protesters injured
Curfew in Nepal

किशोरी से दुराचार के बाद हत्या के मामले को लेकर बृहस्पतिवार को भारत की सीमा से सटे नेपाल के कंचनपुर जिला मुख्यालय महेंद्र नगर में हालात बेकाबू हो गए। उपद्रव को देखते हुए शुक्रवार सुबह तक के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया है।

विज्ञापन


उपद्रवियों को नियंत्रित करने की कोशिश में पुलिस की ओर से फायरिंग में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक किशोरी की दुराचार के बाद हत्या मामले में 20 अगस्त को पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया था। इस युवक को निर्दोष बता रहे लोगों ने बुधवार को महेंद्र नगर बंद करवा दिया था।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को बंद के दौरान नेपाल पुलिस ने हिंसक हुए प्रदर्शनकारियों को काबू करने के लिए फायरिंग की। इसमें करीब छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोपहर बाद करीब दो बजे से नेपाल प्रशासन ने हालात सामान्य होने तक के लिए नगर में कर्फ्यू लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Police Firing during Curfew in Nepal six protesters injured
Curfew in Nepal

सुरक्षा के तहत भारतीय प्रशासन ने भारतीय नागरिकों और वाहनों के लिए सीमा सील कर दी। शारदा बैराज चौकी प्रभारी एसआई सुरेंद्र सिंह खड़ायत ने बताया कि भारतीय वाहनों को नेपाल जाने से रोका गया है।

अलबत्ता नेपाली नागरिक और वाहनों के भारत प्रवेश पर कोई रोक नहीं है। नेपाल बंद के चलते बनबसा का कारोबार खासा प्रभावित रहा। व्यापार मंडल संरक्षक संजय अग्रवाल ने बताया कि रोज की अपेक्षा बृहस्पतिवार को करीब 90 प्रतिशत कारोबार नेपाल बंद की भेंट चढ़ गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed