{"_id":"5afc7e8d4f1c1bda408b5eb6","slug":"police-fire-on-striking-nagar-nigam-cleaning-workers-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: देर रात हड़ताली कर्मचारियों ने सड़कों पर बिखेरा कूड़ा, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: देर रात हड़ताली कर्मचारियों ने सड़कों पर बिखेरा कूड़ा, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने खदेड़ा
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 17 May 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
workers on strike
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने बुधवार की देर रात तहसील चौक पर कूड़ा डाला और जमकर हंगामा काटा। इस दौरान उन्होंने सड़क पर जाम भी लगा दिया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया जिसके बाद प्रदर्शनकारी नगर निगम पहुंच गए और वहां खड़े निगम के वाहनों की हवा निकाल दी।
विज्ञापन
इसके बाद कर्मचारी प्रदर्शन करते हुए घंटा घर पहुंचे यहां पर भी उन्होंने कूड़ा डाल कर जिला प्रशासन और नगर निगम के खिलाफ आक्रोश जताया। सूचना पर पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। नगर निगम में हंगामें के बाद पुलिस तक पहुंची जब सफाई कर्मचारी सभी वाहनों की हवा निकाल चुकी थी।
विज्ञापन
बता दें कि, मोहल्ला स्वच्छता समिति से जुड़े 408 कर्मचारियों के संविदा में समायोजन की मांग के समर्थन में सफाई हड़ताल पर हैं। जिसके कारण शहर में गंदगी का अंबार लगा रहा है। शासन और प्रशासन के तमाम प्रयासों के बाद भी सफाई कर्मचारी हड़ताल से पीछे हटने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन