{"_id":"5844e48d4f1c1b8c60a863ff","slug":"police-file-case-on-kaliyar-gangrape","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलियर में महिला से गैंगरेप मामले में मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलियर में महिला से गैंगरेप मामले में मुकदमा दर्ज
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की-कलियर
Updated Mon, 05 Dec 2016 09:22 AM IST
विज्ञापन
gangrape
रुड़की के कलियर में जियारत करने पहुंची महिला से हुए गैंगरेप की जांच एसपी देहात को सौंप दी गई है। रविवार को एसपी देहात ने घटनास्थल का मुआयना कर चश्मदीद और अन्य लोगों से पूछताछ की। प्रथम दृष्टया मामला सही पाए जाने पर उन्होंने एसओ कलियर को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। साथ ही पीड़ित महिला के बयान लेने के लिए एक पुलिस टीम मध्यप्रदेश के लिए रवाना की।
विज्ञापन
शनिवार को मध्यप्रदेश की खंडवा निवासी एक महिला के साथ अब्दाल साहब दरगाह के समीप जंगल में गैंगरेप का मामला सामने आया था। महिला के शोर मचाने पर जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी मौके से फरार हो गए थे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। उसके बाद महिला को कलियर थाने लाया गया। जहां पूछताछ के बाद महिला को मध्यप्रदेश के लिए चलता किया। घटनास्थल पर पुलिस को पर्स और पहचान पत्र भी मिला था।
विज्ञापन
गंभीर मामले में चश्मदीद और पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद कोई कार्रवाई नहीं करने से कलियर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे थे। रविवार के अंक में अमर उजाला ने जब इस मामले को प्रमुखता से उठाया तो पुलिस अधिकारी हरकत में आए। एसएसपी राजीव स्वरूप ने घटना का संज्ञान लेते हुए एसपी देहात मणिकांत मिश्रा को जांच सौंपी।
विज्ञापन
उसके बाद घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे एसपी देहात ने चश्मदीद और कई लोगों से पूछताछ की। एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने बताया कि जांच में प्रथम दृष्टया घटना सही प्रतीत होने पर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही पीड़िता के बयान लेने एक पुलिस टीम मध्यप्रदेश के लिए रवाना कर दी गई है। उन्होंने कहा कि मामले में कलियर थाना प्रभारी से जवाब-तलब किया जाएगा।
चश्मदीद ने दी तहरीर, हौसले को सलाम
गैंगरेप के मामले में भले ही पीड़िता को समझा-बुझाकर कलियर पुलिस ने चलता कर दिया लेेकिन, घटनास्थल पर पहुंचे चश्मदीद ने सच्चाई से कदम पीछे नहीं खींचे। स्थानीय पुलिस के दबाव के बाद भी उसने हर जगह सच्चाई बयां करने की बात कही। इतना ही नहीं पुलिस अधिकारियों के कहने पर उसने तहरीर भी दी। उसके बाद पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया।