{"_id":"6a264f99f29c7eda9408712d","slug":"police-encounter-two-miscreants-injured-and-arrested-during-a-police-encounter-involving-gunfire-rishikesh-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh: पुलिस मुठभेड़, फायरिंग के दौरान घायल हुए दो बदमाश, ऑपरेशन प्रहार के तहत अपराधियों पर कार्रवाई जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh: पुलिस मुठभेड़, फायरिंग के दौरान घायल हुए दो बदमाश, ऑपरेशन प्रहार के तहत अपराधियों पर कार्रवाई जारी
Mon, 08 Jun 2026 10:56 AM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: Renu Saklani
Updated Mon, 08 Jun 2026 10:56 AM IST
सार
पुलिस मुठभेड़ फायरिंग के दौरान दो बदमाश घायल हो गए। ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस की अपराधियों पर कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
देर रात ऋषिकेश क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ में फायरिंग के दौरान दो बदमाश घायल हो गए। पुलिस चेकिंग के दौरान बदमाश बैरियर को टक्कर मारकर फरार होने की कोशिश कर रहे थे। तभी बदमाशों का पीछा करते हुए पुलिस टीम पर फायर किया गया।
विज्ञापन
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस अपराधियों पर कर लगातार कार्यवाही कर रही है। बदमाशों के कब्जे से दो तमंचे, जिंदा कारतूस और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई। दोनों गिरफ्तार बदमाश कुछ दिन पूर्व ऋषिकेश में हुई फायरिंग की घटना में वांछित थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: तैयारी पूरी, प्रदेश में आज से SIR की शुरुआत, बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना फार्म बांटेंगे
विज्ञापन
बदमाशों ने दो व्यक्तियों पर फायरिंग कर उन्हें घायल किया था। घायल बदमाशों को उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय भेजा गया है। मौके पर उच्च अधिकारियों द्वारा घटनास्थल व चिकित्सालय पहुंच कर घटना की जानकारी ली गई।