फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Police encounter in haridwar Two accused got shot in their legs in an encounter with the police

Haridwar: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैरों में लगी गोली, सिडकुल में देर रात की थी कर्मचारियों पर फायरिंग

Fri, 27 Sep 2024 08:40 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 27 Sep 2024 08:40 AM IST
सार

शुक्रवार सुबह सिडकुल क्षेत्र में पुलिस टीम बदमाशों की तलाश में चेकिंग कर रही थी। तभी एक बाइक पर सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया। लेकिन वह भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की तो बदमाशों के पैरों में गोली जा लगी। 

विज्ञापन
Police encounter in haridwar Two accused got shot in their legs in an encounter with the police
पुलिस मुठभेड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरिद्वार सिडकुल थाना क्षेत्र में झगड़े के बाद फैक्टरी के अंदर घुसकर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों की शुक्रवार सुबह पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैरों में गोली जा लगी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने अधिकारियों के साथ जिला अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार की रात सिडकुल क्षेत्र में कर्मचारियों के दो गुटों में झगड़ा हो गया था। जिसके बाद बागपत निवासी आयुष तोमर और कपिल विश्नोई ने तमंचे से फायरिंग कर डाली थी। जान बचाने के लिए कर्मचारी जब एकम्स फैक्टरी के अंदर घुसे तो आरोपी पीछा करते अंदर ही जा पहुंचे थे और वहां भी फायरिंग कर दी थी, जिससे फैक्टरी में अफरा तफरी मच गई थी।
विज्ञापन


चेकिंग के दौरान भागे
छर्रे लगने से फैक्टरी के सुपरवाइजर सहित पांच से अधिक लोग घायल गए थे। सिडकुल पुलिस रात से ही बदमाशों की खोजबीन में जुटी हुई थी। शुक्रवार की सुबह सिडकुल क्षेत्र में पुलिस टीम बदमाशों की तलाश में चेकिंग कर रही थी। तभी एक बाइक पर सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया। लेकिन वह भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की तो बदमाशों के पैरों में गोली जा लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: वन विभाग का हाल...सांसें थम गईं पर जांच अभी भी चल रही, कई मामलों में जांच अधिकारी तक नामित नहीं

इसके बाद पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भिजवाया। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि बदमाशों से पूछताछ की जा रही है। सामने आया कि दोनों बदमाशों ने देर रात में फायरिंग की थी, जिसमें छर्रे लगने से कई कर्मचारी घायल हो गए थे। आरोपियों के कब्जे से तमंचे, करतूत बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed