फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Police constable recruitment 195 did not join demanded waiting list Dehradun Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: पुलिस कांस्टेबल भर्ती में 195 अभ्यर्थियों ने नहीं किया ज्वाॅइन, वेटिंग लिस्ट जारी करने की मांग

Sat, 28 Oct 2023 05:08 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 28 Oct 2023 05:08 PM IST
सार

सरकार ने 10 अक्तूबर को एकल संवर्ग के पदों पर परिणाम के साथ वेटिंग लिस्ट जारी करने की नियमावली जारी की है। इसके तहत खाली रहने वाले पदों को वेटिंग लिस्ट से भरे जाने का प्रावधान किया गया है। अब पुलिस कांस्टेबल भर्ती में इस नियमावली को लागू करने की मांग की जा रही है।

विज्ञापन
Police constable recruitment 195 did not join demanded waiting list Dehradun Uttarakhand news in hindi
परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस कांस्टेबल भर्ती में चुने गए 1521 में से 195 अभ्यर्थियों ने ज्वाॅइन ही नहीं किया। इस वजह से ये पद खाली रह गए। भाजपा नेता रवींद्र जुगरान ने पुलिस मुख्यालय में आईजी कार्मिक विम्मी सचदेवा से मुलाकात कर मांग की है कि एकल संवर्ग के नए नियम के तहत इन खाली पदों के लिए वेटिंग लिस्ट जारी की जाए।

विज्ञापन

जुगरान ने ने कहा कि सरकार ने 10 अक्तूबर को एकल संवर्ग के पदों पर परिणाम के साथ वेटिंग लिस्ट जारी करने की नियमावली जारी की है। इसके तहत खाली रहने वाले पदों को वेटिंग लिस्ट से भरे जाने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने मांग की कि पुलिस कांस्टेबल भर्ती में इस नियमावली को लागू करते हुए रिक्त 195 पदों पर वेटिंग लिस्ट जारी की जाए।

विज्ञापन


उन्होंने आईजी कार्मिक को बताया कि आगामी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में आयु सीमा में एक बार छूट देते हुए आयु सीमा बढ़ोतरी हो, क्योंकि पूर्व में उनके प्रत्यावेदन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिव कार्मिक को इस विषय पर वार्ता को लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Chandra Grahan 2023: बंद हुए चारधाम के कपाट, सूतक काल से पहले की गई शाम की आरती, कल ब्रह्म मुहूर्त में खुलेंगे

पुलिस कांस्टेबल भर्ती में आयु सीमा बढ़ोतरी इसलिए की जानी चाहिए क्योंकि वर्ष 2014 के सात वर्षों बाद वर्ष 2021 में विज्ञप्ति प्रकाशित हुई थी। कायदे से हर वर्ष भर्ती निकाली जाती तो पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए तैयारी कर रहे अभ्यर्थी आयु सीमा पार न होते। आईजी कार्मिक ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed