{"_id":"5d4458978ebc3e6cc92d71e9","slug":"police-complain-against-five-soldiers-including-colonel-in-joshimath","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सेना के कर्नल सहित पांच जवानों के खिलाफ थाने में दी तहरीर, ये है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना के कर्नल सहित पांच जवानों के खिलाफ थाने में दी तहरीर, ये है पूरा मामला
Sat, 03 Aug 2019 09:36 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 03 Aug 2019 09:36 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्किंग निर्माण के दौरान एक व्यक्ति ने थाना जोशीमठ में तहरीर देकर सेना के कर्नल सहित पांच जवानों पर मारपीट और धमकाने का आरोप लगाया है। थाने में दी तहरीर में बदरीनाथ के पूर्व धर्माधिकारी जगदंबा प्रसाद सती ने कहा कि वे बदरीनाथ हाइवे पर अपने घर के सामने नाप भूमि पर पार्किंग निर्माण कर रहे थे। इस भूमि से लगी सरकारी भूमि पर सेना का कब्जा है।
विज्ञापन
जगदंबा प्रसाद का आरोप है कि पार्किंग निर्माण के दौरान सेना के कर्नल सहित पांच जवान मौके पर पहुंचे और उन्होंने धमकी के साथ अभद्र व्यवहार किया। भूस्वामी का कहना है कि सेना को राजस्व रिकार्ड के लिए तहसील में जाकर राजस्व अधिकारियों की मदद लेकर जमीन नपानी चाहिए थी। ताकि साफ हो सके कि जमीन किसके नाम दर्ज है।
विज्ञापन
सेना कानून को तोड़ने का कार्य कर रही है
लेकिन कानूनी प्रक्रिया को अपनाने के बजाए सेना कानून को तोड़ने का कार्य कर रही है। कोतवाली प्रभारी एसएसआई अनिरूद्ध मैठाणी ने बताया कि सेना के कर्नल सहित जवानों के खिलाफ थाने में जगदंबा प्रसाद सती ने तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सेना की ओर से भी पुलिस थाने में तहरीर दी गई है। सेना के माउंट ब्रिगेड सिग्नल के सूबेदार मेजर ने थाने में दी तहरीर में कहा कि जिस भूमि पर पार्किंग का निर्माण किया जा रहा है, वह भूमि सेना की है। उक्त व्यक्ति द्वारा जबरन सेना की भूमि पर निर्माण कार्य किया जा रहा है।
सेना की ओर से भी पुलिस थाने में तहरीर दी गई है। सेना के माउंट ब्रिगेड सिग्नल के सूबेदार मेजर ने थाने में दी तहरीर में कहा कि जिस भूमि पर पार्किंग का निर्माण किया जा रहा है, वह भूमि सेना की है। उक्त व्यक्ति द्वारा जबरन सेना की भूमि पर निर्माण कार्य किया जा रहा है।