फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Police caught scooty thief within eight hours

पुलिस ने आठ घंटे के अंदर दबोचा स्कूटी चोर

Mon, 03 Feb 2020 01:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Police caught scooty thief within eight hours
पुलिस ने स्कूटी चोरी के मामले का आठ घंटे के अंदर खुलासा कर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार, बीते शनिवार दोपहर को सुरेश पुत्र जगत सिंह निवासी हरिपुर कालसी अपने परिचितों के साथ स्कूटी में सवार होकर कालसी स्थित काली माता मंदिर गया था। उसने स्कूटी को मंदिर परिसर के बाहर बिना हैंडल लॉक लगाए खड़ा किया था। करीब एक घंटे के बाद जब वह मंदिर से बाहर आया तो पार्किंग से स्कूटी गायब थी। उसने आनन-फानन में थाने पहुंचकर स्कूटी चोरी का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला तो एक युवक स्कूटी को घसीटते हुए ले जाता दिखाई दिया। फु टेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ तेज कर दी और शनिवार देर रात चेकिंग के दौरान आरोपी को यमुना पुल के पास घेराबंदी कर दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि स्कूटेी चोरी करने के बाद वह उसे जंगलात बैरियर से आगे एक कच्चे रास्ते पर ले गया। जहां उसने स्कूटी को छिपा कर रख दिया। अंधेरा होने के बाद वह स्कूटी को अपने घर ले जा रहा था। आरोपी की पहचान ईश्वर सिंह पुत्र गदालु निवासी ग्राम मलेथा पोस्ट बड़वा थाना सहसपुर के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed