फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police case on a congress leader

कांग्रेसी नेता का पुलिस ने चालान काटकर भेजा जेल

Thu, 06 Apr 2017 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Thu, 06 Apr 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
 police case on a congress leader

बुधवार को पुल‌िस ने एक कांग्रेसी नेता का चालान काटकर जेल में बंद कर द‌िया। पत्नी से विवाद के बाद नए हरिद्वार में पानी की टंकी पर चढ़े कांग्रेसी नेता को पहले घंटों मशक्कत के बाद नीचे उतारा गया।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आत्महत्या का प्रयास करने के आरोप में  मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।      
विज्ञापन


ज्वालापुर निवासी महानगर कांग्रेस के उपाध्यक्ष पराग चाकलान का मंगलवार की देर रात किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से विवाद हो गया था। रात के समय पराग नए हरिद्वार स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया। हाथ में तेल की कैन लेकर पराग आत्मदाह की चेतावनी देने लगा। शोर सुनकर नीचे राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस भी मौके पर आ पहुंची और उसके परिजनों को भी बुलवा लिया गया। पुलिस और परिजन बार बार उससे नीचे उतरने की गुहार लगाते रहे, लेकिन कांग्रेसी नेता अपनी पत्नी पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए आत्मदाह की धमकी देता रहा।


कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस, परिजन व पराग के मित्र उसे मनाने में कामयाब हुए और काफी समझाने बुझाने पर वह नीचे आ गया। नीचे उतरने पर पुलिस उसे ज्वालापुर कोतवाली ले गई। जहां उसके खिलाफ शांतिभंग की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि टंकी पर चढ़े युवक के खिलाफ उपनिरीक्षक सुरेंद्र नेगी की ओर से आत्महत्या के प्रयास के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed