{"_id":"669e22c3f5ebddc75204cc75","slug":"police-arrested-youth-who-misbehaved-with-doctor-patients-were-troubled-due-to-boycott-of-opd-uttarkashi-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi: चिकित्सक से अभद्रता करने वाला युवक गिरफ्तार, तीन घंटे ओपीडी बहिष्कार से मरीज रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi: चिकित्सक से अभद्रता करने वाला युवक गिरफ्तार, तीन घंटे ओपीडी बहिष्कार से मरीज रहे परेशान
Mon, 22 Jul 2024 02:55 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 22 Jul 2024 02:55 PM IST
सार
जिला अस्पताल में मारपीट के विरोध में डॉक्टरो और पैरा मेडिकल स्टॉफ ने ओपीडी का बहिष्कार किया। तीन घंटे जिला अस्पताल में मरीज परेशान रहे।
विज्ञापन
ओपीडी बहिष्कार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में आलोक नाम के एक युवक ने चिकित्सक के साथ अभद्रता की। इसकी सूचना मिलते ही कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। जानकारी जुटाते हुए डॉक्टर से अभद्रता करने वाले युवक आलोक को तलाश शुरू की गई।
विज्ञापन
पुलिस ने युवक को बस अड्डा उत्तरकाशी से गिरफ्तार किया। मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है। वहीं दूसरी तरफ अस्पताल में चिकित्सक के साथ की गई मारपीट, अभद्रता के विरोध में डॉक्टरो और पैरा मेडिकल स्टॉफ ने तीन घंटे कार्य बहिष्कार किया, जिस कारण यहां मरीजों को परेशान रहना पड़ा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Roorkee: दरगाह परिसर में भिड़ी महिलाएं, भीख मांगने को लेकर हुई मारपीट, पीआरडी जवानों के रोकने पर भी नहीं रुकीं
विज्ञापन
जिला अस्पताल में ओपीडी में न बैठने के कारण गुस्साए लोगों ने भी हंगामा किया। सीएमएस डॉ पीएस पोखरियाल की तहरीर देने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली और दोबारा ओपीडी शुरू हो पाई।