फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police arrested two men with bear parts

भालू की पित्त के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कीमत करीब एक करोड़ रुपये

Sun, 10 Sep 2017 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Sun, 10 Sep 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
police arrested two men with bear parts
arrested

मुखानी पुलिस और एसओजी की टीम ने गुसांईपुर से शनिवार की रात कार सवार दो लोगों को भालू की पित्त की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से दो पैकेटों में 332 ग्राम पित्त बरामद की गई। इसे दिल्ली और वहां से विदेश भेजा जाना था। बरामद पित्त की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ से अधिक बताई जा रही है।

विज्ञापन


एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने बहुद्देशीय भवन में पत्रकारों को बताया कि क्षेत्राधिकारी दिनेश चंद्र ढौंडियाल के निर्देशन में मुखानी थानाध्यक्ष कमाल हसन की टीम ने एक सूचना पर वन विभाग के सीओ और उड़न दस्ता के प्रभारी रूप नारायण गौतम के साथ गुसांईपुर में संदिग्ध कार रोककर तलाशी ली।
विज्ञापन


तलाशी में कार सवार पिथौरागढ़ जिले के जलथ मुनस्यारी निवासी दीपक सिंह रावत के पास 122 ग्राम और दरकोट मुनस्यारी निवासी गणेश धर्मसत्तू के पास से भालू की 210 ग्राम पित्त बरामद की गई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 2/9/39/49/51/52 वन्य जीव जंतु संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। उनकी अल्टो कार (यूके 04 एफ-830) भी जब्त कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ने बताया कि पित्त को मुनस्यारी से दिल्ली स्थित मजनू का टीला भेजा जाना था। यहां से तस्कर इसे विदेश भेजते हैं। एसपी सिटी का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक ग्राम पित्त की कीमत 30 से लेकर 50 हजार तक है। बरामद पित्त की कीमत एक करोड़ से अधिक है। पुलिस का कहना है कि अदालत के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया गया है। तस्करों को गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष कमाल हसन, एसआई मनोज पांडे, एसओजी के सत्येंद्र गंगोला, वीरेंद्र रावत, दिनेश शर्मा, कुंदन कठायत, जगपाल शामिल थे।


वन क्षेत्राधिकारी रूप नारायण गौतम ने बताया कि पित्त का एक पैकेट ताजा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि एक सप्ताह पहले भालू को मारने के बाद उसकी पित्त की थैली निकाली गई है। उन्होंने बताया कि दूसरे पैकेट में रखी पित्त काफी पुरानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed