फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Police arrested maid for stealing in roorkee

मालिक के जाते ही नौकरानी करती थी कुछ ऐसा, सीसीटीवी में देखा तो रह गए सन्न

Tue, 11 Jul 2017 05:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Tue, 11 Jul 2017 05:15 PM IST
विज्ञापन
Police arrested maid for stealing in roorkee

रुड़की में एक घर में काम करने वाली नौकरानी की काली करतूतें सीटीटीवी में कैद हो गई। माल‌िक ने जब यह सब सीसीटीवी मे देखा तो पत‌ि-पत्न‌ी दोनों ही सन्न रह गए।

विज्ञापन


तिजोरी की डुप्लीकेट चाबी बनवाकर आए दिन मौका पाकर रुपये निकालने वाली नौकरानी आखिरकार हत्थे चढ़ गई। कैमरे में करतूत कैद होने पर आरोपी नौकरानी को परिजनों ने पुलिस के हवाले कर दिया है। 
विज्ञापन


सुभाषनगर निवासी विनीत कुमार का दवा का काम है। इन्होंने घर का चौका-बर्तन और खाना आदि बनाने के लिए नौकरानी रखी हुई है। कुछ माह से वह सेफ में जो रुपये रख रहे थे उसमें से कुछ कम हो जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरू में तो उन्हें लगा कि शायद उनको ध्यान नहीं रहा होगा, लेकिन जब रुपये ज्यादा कम होने लगे तो उन्हें संदेह हुआ। इसके अलावा घर का छोटा-मोटा सामान भी गायब होने लगा। इस पर उन्हें नौकरानी पर संदेह हुआ। इससे उन्होंने पत्नी को भी अवगत कराया। साथ ही अपने पड़ोसी मित्र को भी रुपये कम होने बात बताई।

इस पर उन्होंने कमरे में कैमरा लगा दिया। उसके बाद उन्होंने नौकरानी को फोन कर बताया कि वह दोनों (पति-पत्नी) किसी काम से हरिद्वार जा रहे हैं। शाम तक लौट आएंगे। फ्लैट की चाबी उन्होंने वाचमैन को दे दी है। उसके बाद नौकरानी घर आई और वाचमैन से चाबी लेकर फ्लैट खोलकर सीधे उस कमरे में पहुंची जहां तिजोरी रखी हुई थी। 

भारी पड़ी लापरवाही

Police arrested maid for stealing in roorkee

उसने एक चाबी से तिजोरी खोली और कुछ रुपये निकाल लिए। पास में छुपी विनीत कुमार की पत्नी यह सब चोरी छिपे देख रही थी। इसके अलावा नौकरानी की सारी हरकतें कैमरे में भी कैद हो रही थी।

विनीत की पत्नी ने फोन कर सबको बुला लिया। साथ ही सूचना पर गंगनहर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई और नौकरानी को कोतवाली ले आई। पूछताछ में नौकरानी ने बताया कि उसने कुछ माह पूर्व यह चाबी साहब की जेब से चुराई थी। यह चाबी कार की चाबी के साथ थी। कार की चाबी उसने फेंक दी थी।

जबकि तिजोरी की चाबी उसने अपने पास रख ली। चाबी चोरी होने के बाद मालिक ने दूसरी चाबियां बनाई। किसी को संदेह न हो इसलिए वह मौका पाकर सफाई के बहाने तिजोरी से एक-दो हजार रुपये निकालती थी। अत तक वह 40 हजार रुपये से ज्यादा रुपये चुरा चुकी हैं। 

भारी पड़ी लापरवाही
नौकरानी रखते समय की गई लापरवाही विनीत को भारी पड़ी। उन्होंने उसे रखते समय ज्यादा जानकारी नहीं जुटाई। जबकि उसका पुलिस वेरीफिकेशन कराया जाना चाहिए था। जब उनकी कार और तिजोरी की चाबी गुम हुई तो उन्होंने इस बात को सामान्य में लिया। जबकि चाबी खोने पर उन्हें तुरंत उसका लॉक बदलवा लेना चाहिए था। 

इन बातों का रखें ध्यान

Police arrested maid for stealing in roorkee

-नौकर या नौकरानी रखने से पूर्व अनिवार्य रूप से उनका पुलिस वेरीफिकेशन जरूर कराएं। 

-उनकी आईडी जरूर लें। 

-इससे पहले कहां काम करते थे। वहां से नौकर-नौकरानी के बारे में जानकारी जुटाएं। 

-घर से गायब हो रही चीजों या फिर रुपयों के गायब होने को गंभीरता से लें। 

-यदि घर, तिजोरी या फिर वाहन की चाबी गुम हो गई है तो डुप्लीकेट चाबी के इस्तेमाल के स्थान पर लॉक बदलवा लें।

-अपनी उपस्थिति में नौकर या फिर नौकरानी से घर का काम कराएं। 

घर या फिर दुकान में नौकर रखने से पूर्व उसका पुलिस वेरीफिकेशन अनिवार्य रुप से कराएं। नौकर या फिर नौकरानी पर जरूरत से ज्यादा विश्वास न करें।
संभव हो तो जहां नौकर या फिर नौकरानी काम करते हैं वहां सीसीटीवी कैमरे लगाएं और उसकी समय-समय पर रिकार्डिंग चेक करते रहे। 
मणिकांत मिश्रा, एसपी देहात, रुड़की

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed