{"_id":"5a4511444f1c1b3c3d8c068d","slug":"police-arrested-boy-for-uploading-photo-on-facebook-in-this-style","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इस स्टाइल में फोटो खींच फेसबुक पर अपलोड करना युवक को पड़ा महंगा, पहुंचा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस स्टाइल में फोटो खींच फेसबुक पर अपलोड करना युवक को पड़ा महंगा, पहुंचा जेल
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर
Updated Thu, 28 Dec 2017 09:14 PM IST
विज्ञापन
facebook
- फोटो : demo pic
अलग स्टाइल में फोटो खींचकर फेसबुक पर अपलोड करना इस युवक को महंगा पड़ गया। हाल यह हुआ कि सीधे जेल जाना पड़ा।
विज्ञापन
तमंचा लहराते हुए फोटो फेसबुक पर अपलोड करने वाले युवक को पुलिस ने धर दबोचा। तमंचा बरामद कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इसके साथ ही पुलिस तमंचे के असली मालिक की खोजबीन में भी जुटी है।
बुधवार देर शाम कोतवाल तुषार बोरा को किसी ने सूचना दी कि बगवाड़ा क्षेत्र निवासी युवक ने अवैध तमंचे के साथ फेसबुक पर अपना फोटो अपलोड किया है। युवक की शिनाख्त बगवाड़ा निवासी अजय के रूप हुई।
विज्ञापन
Trending Videos
शौक के कारण दोस्त के तमंचे के साथ डाला था फेसबुक पर फोटो
जेल
पुलिस ने अजय को हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से अवैध तमंचा बरामद हुआ। उसके खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
पूछताछ में अजय ने बताया वह नाबालिग है और शौक के कारण उसने अपने दोस्त के तमंचे के साथ फेसबुक पर अपना फोटो अपलोड कर दिया था, लेकिन तमंचा किस दोस्त का है इस बात की पुष्टि अजय नहीं कर पाया। फिलहाल पुलिस ने अजय को कोर्ट में पेश किया है।
मामले को लेकर कोतवाल तुषार बोरा का कहना है कि अजय के परिजनों के अनुसार वह नाबालिग है, लेकिन इसकी पुष्टि के लिए कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाये। 25 आर्म्स एक्ट के तहत अजय को जेल भेज दिया गया है। इसके साथ ही इस बात की छानबीन भी की जा रही है कि तमंचे का असली मालिक कौन है।