{"_id":"66170a79a1811f687b07f9f4","slug":"police-administration-tightened-security-arrangements-on-eid-in-vikasnagar-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-388974-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: विकासनगर में ईद पर पुलिस-प्रशासन ने पुख्ता की सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: विकासनगर में ईद पर पुलिस-प्रशासन ने पुख्ता की सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन
ईद-उल-फितर को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। नमाज के दौरान सभी ईदगाह स्थल और मस्जिदों में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। पुलिस क्षेत्राधिकारी भाष्कर शाह ने कहा कि सौहार्द बिगाड़ने वालों को बक्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी थाना चौकी प्रभारियों को विशेष एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं।
बृहस्पतिवार को क्षेत्र में ईद-उल-फितर धूमधाम से मनाया जाएगा। विकासनगर के बाबूगढ़ स्थित ईदगाह में सुबह आठ बजे नमाज अदा की जाएगी। इसके साथ ही नवाबगढ़, ढकरानी, हरबर्टपुर, लाइन जीवनगढ़ स्थित ईदगाह में भी नमाज अदा की जाएगी। जामा मस्जिद विकासनगर के अध्यक्ष खालिद मंसूरी ने बताया कि जामा मस्जिद में सुबह नौ बजे नमाज अदा की जाएगी। उन्होंने सभी लोगों ने सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील की। सहसपुर क्षेत्र में सहसपुर, खुशहालपुर, लक्ष्मीपुर, ढाकी, सभावाला, केदारावाला, धर्मावाला, जाटोवाला, रामपुर शंकरपुर समेत 15 ईदगाहों में नमाज अदा की जाएगी। सेलाकुई में पीठवाली गली और जमनपुर स्थित ईदगाह में नमाज अदा की जाएगी। सुबह 9:30 बजे तक मस्जिदों में नमाज पढ़ी जाएगी।
सीओ भाष्कर शाह ने बताया कि त्योहार को देखते हुए गश्त बढ़ा दी गई है। सभी ईदगाह स्थलों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
-- -- -- --
पर्यटन स्थलों पर भी तैनात रहेगी पुलिस
सुबह ईद का त्योहार मनाने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोग दोपहर बाद बड़ी संख्या में पर्यटन स्थलों का रुख करते हैं। डाकपत्थर स्थित बैराज, कटापत्थर और आसन झील सहित अन्य स्थलों पर पुलिस तैनात रहेगी। दिनभर पेट्रोलिंग की जाएगी।