फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police active on holi at dehradun

होली पर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं

Sun, 12 Mar 2017 08:17 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 12 Mar 2017 08:17 PM IST
विज्ञापन
police active on holi at dehradun
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला

होली पर हुड़दंग रोकने को पुलिस ने व्यापक तैयारी की है। नशा और स्पीड से वाहन चलाने वालों पर शिकंजा कसने को शहर में 29 बैरियर लगाकर चेकिंग प्वाइंट बनाए गए है।

विज्ञापन


यहां पर पुलिस कर्मी एल्कोमीटर से वाहन चालकों को चेक करेंगे। चीता मोबाइल से लेकर अधिकारी लगातार अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर स्थिति पर नजर रखेंगे। इस बार प्राइवेट वाहनों से भी पुलिस सड़कों पर नजर आएगी।
विज्ञापन


सोमवार को रंगों के त्यौहार पर होली पर कड़े सुरक्षा प्रबंध रहेंगे। चुनावी नतीजों के बाद होली की संवेदनशीलता और बढ़ गई है। खासतौर से मिश्रित आबादी इलाकों में पहले से ही सतर्कता बढ़ा दी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वीटी अग्रवाल ने बताया कि होली के दौरान हुड़दंगियों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी लिहाज से सुरक्षा व्यवस्था भी की गई है। प्रमुख चौराहों पर एल्कोमीटर से चेकिंग की जाएगी। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। शहर को चार जोन, 11 सेक्टर और 30 सब सेक्टर में बांटा गया है। एसपी, सीओ, एसओ के अलावा 11 पुलिस मोबाइल भ्रमण करती रहेगी। इसके अलावा 11 टीम प्राइवेट वाहनों से रहेगी, जिनमें एक दारोगा, हैड कांस्टेबल और दो कांस्टेबल शामिल रहेंगे। क्यूआरटी की टीम शिव चौक पर अलर्ट रहेगी।   

यहां रहेंगे बैरियर
- डालनवाला कोतवाली क्षेत्र में आराघर, सर्वे चौक लेंस डाउन और दिलाराम चौक
- नेहरू कालोनी में धर्मपुर चौक, नेहरू कालोनी तिराहा, जोगीवाला चौकी, रिस्पना पुल, राजीव नगर पुल, बाईपास चौकी
- शहर कोतवाली में सहारनपुर चौक, चुक्खू वाला मोड़, दर्शन लाल चौक, एस्ले हाल तिराहा ।
- पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र में माजरा और मंडी तिराहा ।
- बसंत विहार में इंदिरा नगर, बल्लीवाला चौक और बसंत विहार चौक ।
- कैंट में बिंदाल तिराहा, किशन नगर तिराहा, बल्लूपुर चौक, पंडित वाडी चौक
- प्रेमनगर थाना क्षेत्र में प्रेमनगर चौक
- राजपुर थाना क्षेत्र में जाखन चौकी, मसूरी डायवर्जन।
- रायपुर रोड पर सहस्त्रधारा क्रासिंग । 
- क्लेमेंटाउन थना क्षेत्र में टर्नर रोड ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed