{"_id":"6615c213c6486dae1e012685","slug":"police-action-limited-to-helmet-and-triple-riding-in-vikasnagar-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-388270-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: विकासनगर में हेलमेट और ट्रिपल राइडिंग तक सीमित पुलिस कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: विकासनगर में हेलमेट और ट्रिपल राइडिंग तक सीमित पुलिस कार्रवाई
विज्ञापन
विकासनगर सीओ सर्किंल मेंं यातायात पुलिस की तैनाती नहीं है। यहां की सड़कों पर युवा और किशोर तेज रफ्तार में फर्राटा भरते हैं। कई बार लोगों के बिल्कुल करीब से कट मारते हुए गुजरते हैं। यह देख लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। पुलिस की कार्रवाई मात्र हेलमेट और ट्रिपल राइडिंग तक ही सीमित है।
क्षेत्र में यातायात नियमों के उल्लंघन पर रोक नहीं लग पा रही है। पुलिस की लचर कार्रवाई के चलते तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाना किशारों और युवाओं का शौक बनता जा रहा है। सीओ सर्किल के सेलाकुई, सहसपुर थाना और विकासनगर कोतवाली क्षेत्र में तेज गति और लापरवाही से दौड़ती बाइक बड़ी समस्या बनी हुई है। सेलाकुई थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में स्कूल और फैक्टरियों के खुलने से शाम के समय कई बाइक सवार किशोर और युवा तेज गति से वाहन सड़क पर दौड़ाते हैं। क्षेत्र के हरिपुर, निगम रोड, जमनपुर रोड, कैंप रोड, पीठ वाली रोड पर भी तेज रफ्तार बाइक और बुलेट के साइलेंसर से छोड़े गए पटाखों की आवाज से लोग परेशान हो जाते हैं। कई लोग तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर घायल भी हो चुके हैं। यही हाल सहसपुर थाना क्षेत्र का भी है। कोतवाली क्षेत्र के विकासनगर, हरबर्टपुर और डाकपत्थर में हालत और खराब है। दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर तो वाहनों के भारी दबाव के बीच भी बाइक व स्कूटी सवार किशोर और युवक तेज गति से वाहनों के आगे पीछे कट मारकर निकलते है। इससे हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है। बाईपास रोड, अस्पताल रोड, डाकपत्थर रोड, हरबर्टपुर चौक पर आए दिन तेज रफ्तार बाइक के कारण दुर्घटनाएं होती है।
सीओ भाष्कर शाह ने कहा कि यातायात व्यवस्था में सुधार के प्रयास जारी हैं। कोतवाली और थाना पुलिस को क्षेत्र में रेश ड्राइविंग, पटाखा साइलेंसर आदि यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए जा रहे हैं। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।